Advertisement

दुर्ग जिले में चोरी की तीन अलग-अलग वारदातों का पुलिस ने खुलासा किया

दुर्ग जिले में चोरी की तीन अलग-अलग वारदातों का पुलिस ने खुलासा किया है। धमधा, सुपेला और पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में हुई चोरी के मामलों में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से सोने-चांदी के जेवर, नकदी, लैपटॉप, टूल्लू पंप, मोबाइल, बिजली के वायर समेत करीब 1.96 लाख रुपए का चोरी का सामान बरामद किया गया है।

पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार और बाइक भी जब्त की है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पहला मामला धमधा थाना क्षेत्र के ग्राम रौंदा में 3 अगस्त को एक घर का ताला तोड़कर चोरी की गई थी। शाहजहां बेगम घर में ताला लगाकर पिपरिया गई थी। अगले दिन रात करीब 8 बजे वापस लौटी तो घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला और अंदर सामान बिखरा हुआ था।

जांच करने पर पलंग के गद्दे के नीचे रखे 5 हजार रुपए और अलमारी की चाबी गायब मिली। अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था। उसमें रखे सोने के तीन मनके वाली पत्ती और 13 तोला चांदी की पायल भी नहीं थी। चोरी हुए सामान और नकदी की कुल कीमत करीब 45 हजार रुपए बताई गई।

पूछताछ में ग्राम रौंदा निवासी 25 वर्षीय करण दास मानिकपुरी से पुलिस को अहम जानकारी मिली। पुलिस के अनुसार, करण ने इस चोरी के साथ ही रौंदा क्षेत्र में पांच अलग-अलग चोरी की घटनाओं में शामिल होना बताया।

आरोपी के घर से चोरी का माल बरामद

आरोपी के घर से चोरी के सोने-चांदी के जेवर, नकदी, लैपटॉप, टूल्लू पंप समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने वर्ष 2025 में ग्राम रौंदा की पूर्व माध्यमिक शाला का ताला तोड़कर लैपटॉप, चार्जर और माउस चोरी किया था। इसके अलावा संत राम देवांगन का टूल्लू पंप चोरी करने की बात भी सामने आई है।

पुलिस ने चोरी के सामान के साथ पेचकस, रॉड और बाइक भी जब्त की है। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 1.90 लाख रुपए बताई गई है।

रात में राहगीर को रोका, गला दबाने की कोशिश कर मोबाइल छीना

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

दूसरा मामला सुपेला थाना क्षेत्र में 12 अगस्त की रात राह चलते युवक से मोबाइल छीनने का मामला सामने आया था। धमधा नाका दुर्ग के पास चश्मे की दुकान लगाने वाले सिद्धार्थ खोब्रागड़े खाना खाने के बाद टहलने निकले थे। रात करीब 9:40 बजे चंद्रा मौर्या तिराहा के पास सर्विस रोड पर ओम साईं राम बंगले के पास एक व्यक्ति उनके पास आया।

आरोप है कि उसने सिद्धार्थ का गला दबाने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने उनके हाथ से Realme मोबाइल फोन जबरदस्ती छीन लिया और भाग गया। 13 अगस्त को रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की।

मोबाइल बेचने के लिए खोज रहा था ग्राहक, पकड़ाया

15 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक बीएम शाह अस्पताल के पास रामनगर मार्केट में मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा।

पूछताछ में उसने अपना नाम 30 वर्षीय अर्जुन नेताम बताया और मोबाइल छीनने की बात स्वीकार की। उसके पास से करीब 6 हजार रुपए कीमत का Realme मोबाइल बरामद हुआ। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इंजीनियरिंग पार्क के शेड से 350 मीटर वायर चोरी

पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग पार्क हथखोज में भी चोरी की घटना हुई। यहां शेड एफ-01 का ताला तोड़कर करीब 350 मीटर बिजली वायर चोरी कर लिया गया था। इसकी कीमत करीब 30 हजार रुपए बताई गई थी।

पुलिस ने पहले इस मामले में रवि राव उर्फ विठ्ठल को गिरफ्तार किया था। उसके पास से अलग-अलग रंगों में कटे हुए बिजली के वायर, कटर और प्लास्टिक का मुखौटा बरामद हुआ था। इसके बाद पुलिस फरार आरोपी कुलदीप कौशिक की तलाश कर रही थी।

साथी के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम

पुलिस ने कुलदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, उसने साथी के साथ मिलकर शेड से बिजली वायर चोरी करना स्वीकार किया। उसके पास से पीले रंग के थैले में लाल, पीले, नीले, काले और नारंगी रंग के कई टुकड़ों में कटे वायर बरामद हुए।

वायर काटने में इस्तेमाल थर्माकोल कटर भी जब्त किया गया। बरामद वायर की कीमत करीब 45 हजार रुपए बताई गई है। कुलदीप को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47