Advertisement

बिलासपुर में मोपका बाईपास रोड पर चाकू की नोक पर मोबाइल लूटने के मामले में कोनी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

बिलासपुर में मोपका बाईपास रोड पर चाकू की नोक पर मोबाइल लूटने के मामले में कोनी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस वारदात में शामिल तीन नाबालिगों को बाल न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए दो मोबाइल फोन और 230 रुपए नकद सहित कुल 16,730 रुपए की संपत्ति बरामद की है। गिरफ्तार किए गए वयस्कों में बरपाली निवासी राजेश सूर्यवंशी (19), दुर्गेश लोनिया (28) और दुर्गेश लोनिया उर्फ दुर्गा (19) शामिल हैं।

कटनी (मध्य प्रदेश) निवासी बसंत कुमार मैहर ने कोनी थाने में इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 5-6 अज्ञात लोगों ने उन्हें और उनके दोस्त को चाकू दिखाकर डराया और उनके दो मोबाइल फोन तथा कुछ नकदी लूटकर फरार हो गए थे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोनी पुलिस ने निरीक्षक जितेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। पतासाजी के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर राजेश सूर्यवंशी, दुर्गेश लोनिया, दुर्गेश लोनिया उर्फ दुर्गा और तीन नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पहचान की कार्रवाई के बाद आरोपियों ने मोबाइल फोन और नकदी लूटने की बात स्वीकार की। पुलिस ने वयस्कों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं, नाबालिगों को बिलासपुर के बाल न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM