Advertisement

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दो गुटों के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दो गुटों के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुरानी रंजिश को लेकर किन्नर समुदाय के दो पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, धमकी और अभद्रता के गंभीर आरोप लगाए हैं।

एक पक्ष ने बाल पकड़कर कमरे से बाहर घसीटने का आरोप लगाया, जबकि दूसरे पक्ष ने मिर्ची पाउडर छिड़कने और मारपीट की शिकायत की है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है।

रजिया खुरसेल किन्नर ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने गुरु भाई अलिशा किन्नर के घर खाना खाने गई थी। वहां से लौटते समय नाई मोहल्ले के पास उसे पूजा, राजा और लाडो मिले।

आरोप है कि तीनों उसे अपना गुरु बनाने की बात कहकर अपने घर ले गए। घर पहुंचने के बाद तीनों ने उसके साथ मारपीट की। रजिया का आरोप है कि पूजा किन्नर ने उसके चेहरे और शरीर पर मिर्ची पाउडर भी छिड़क दिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

घर पहुंचकर विवाद और मारपीट का आरोप

दूसरी ओर से पूजा सोनी किन्नर का आरोप है कि रजिया खुरसेल किन्नर अपने साथियों के साथ उसके घर पहुंची और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने लगी। पूजा के मुताबिक, मौके पर देवी किन्नर समेत चार-पांच अन्य लोग भी मौजूद थे।

आरोप है कि विवाद के दौरान उसके साथ मारपीट की गई और बाल पकड़कर कमरे से बाहर तक घसीटा गया।

पहले भी किया था विवाद, धमकी भी दी

पुरानी रंजिश को लेकर दोनों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। पूजा का आरोप है कि उसके बाल पकड़कर खींचे गए, जिससे सिर के पीछे चोट लगी। दोनों पक्षों की शिकायत और लगाए गए आरोपों के आधार पर तारबाहर पुलिस ने अलग-अलग केस दर्ज कर लिया है।

पूजा का यह भी आरोप है कि उसे लगातार धमकियां दी जा रही हैं। उसने पुलिस को दी शिकायत में पुराने विवाद का जिक्र करते हुए रजिया पर पहले भी विवाद और धमकी देने के आरोप लगाए हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47