Advertisement

राजधानी रायपुर में रेपिडो चालक द्वारा महिला का बैग लेकर फरार होने का मामला सामने आया

राजधानी रायपुर में रेपिडो चालक द्वारा महिला का बैग लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। बैग में दो मोबाइल फोन रखे हुए थे, जिनकी कुल कीमत करीब 35 हजार रुपए बताई जा रही है।

घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात रेपिडो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का नाम सत्य सरोज बताया जा रहा है।

पुरानी बस्ती पुलिस के मुताबिक, भीमनगर स्थित श्रीजन विला में रहने वाली महिला ने बताया, कि वह रविवार शाम करीब 4:15 बजे सिंचाई कॉलोनी, सिविल लाइन से रेपिडो एप के जरिए बाइक बुक कर अपने घर लौट रही थीं।

कुछ देर बाद एक नीले रंग की स्कूटी पर चालक पहुंचा, जिसने नीले रंग का रेनकोट पहन रखा था। महिला पहले शास्त्री चौक और फिर आमापारा चौक पहुंचीं। यहां उन्होंने फल खरीदे और उन्हें एक बैग में रख लिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बैग भारी होने के कारण उन्होंने उसे रेपिडो चालक के पैरों के पास रख दिया। इसी बैग में उनके दो मोबाइल फोन भी थे। इसके बाद दोनों वंदना ऑटो होते हुए भीमनगर पहुंचे।

महिला जैसे ही स्कूटी से उतरकर अपना सामान निकालने लगीं, चालक बिना किराया लिए ही तेज रफ्तार से वहां से निकल गया। महिला ने उसे आवाज लगाकर रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका।

रास्ते में जाम लगने के कारण आरोपी कुछ देर के लिए वापस दिखाई दिया, लेकिन महिला को देखकर वह दूसरी गली की ओर भाग गया। महिला ने किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल से अपने बेटे को घटना की जानकारी दी।

ये सामान हुआ चोरी

पीड़िता के अनुसार, बैग में ओप्पो रेनो 16सी मॉडल का मोबाइल, जिसकी कीमत 30 हजार रुपए है, और रेडमी 13सी मोबाइल, जिसकी कीमत 10 हजार रुपए है, रखा हुआ था। पुलिस ने अज्ञात रेपिडो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47