Advertisement

सरगुजा जिले के सीतापुर में ज्वेलरी दुकान संचालक से 1 करोड़ रुपए से अधिक कीमत की सोने-चांदी की ज्वेलरी की उठाईगिरी के मामले में पुलिस टीम ने ओडिशा से ज्वेलरी बरामद की

सरगुजा जिले के सीतापुर में ज्वेलरी दुकान संचालक से 1 करोड़ रुपए से अधिक कीमत की सोने-चांदी की ज्वेलरी की उठाईगिरी के मामले में पुलिस टीम ने ओडिशा से ज्वेलरी बरामद की है। हालांकि, वारदात में शामिल आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। उनकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।

26 जुलाई को काशी ज्वेलर्स के संचालक अरुण कुमार सोनी दुकान खोलने पहुंचे थे। इसी दौरान अज्ञात युवक उनकी स्कूटी से सोने-चांदी की ज्वेलरी से भरा बैग निकालकर फरार हो गए थे। घटना के बाद सामने आए CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। एसएसपी आज मामले का खुलासा कर सकते हैं।

वहीं, 1 करोड़ रुपए से अधिक की ज्वेलरी की उठाईगिरी के विरोध में सीतापुर में व्यापारी संघ ने चक्काजाम कर प्रदर्शन किया था। व्यापारियों ने करीब एक सप्ताह पहले अनिश्चितकालीन धरना भी शुरू किया था। व्यापारी संघ ने मंगलवार को फिर नगर बंद और चक्काजाम का ऐलान किया था।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, रविवार सुबह करीब 11:30 बजे सीतापुर में नेशनल हाईवे-43 के किनारे स्थित काशी विश्वनाथ ज्वेलर्स के संचालक अरुण सोनी दुकान खोलने पहुंचे थे। उन्होंने ज्वेलरी से भरा बैग स्कूटी में लटका दिया था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसी दौरान अज्ञात उठाईगीर स्कूटी से बैग निकालकर फरार हो गया। बैग में 800 ग्राम से अधिक सोने और करीब ढाई किलो चांदी के जेवर थे। सराफा व्यवसायी को जब तक बैग चोरी होने का पता चला, तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था।

सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया कि वारदात में चार आरोपी शामिल थे, जो दो बाइक से फरार हुए। फुटेज के आधार पर आरोपियों के ओडिशा के गिरोह से जुड़े होने की जानकारी मिली। घटना के बाद पुलिस की विशेष टीमें लगातार ओडिशा में दबिश देकर आरोपियों की तलाश और चोरी की ज्वेलरी बरामद करने में जुटी थीं।

पुलिस ने बरामद की लूटी गई ज्वेलरी, SSP करेंगे खुलासा

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने ओडिशा के गंजाम इलाके से लूटी गई ज्वेलरी बरामद की है। पुलिस ने व्यवसायी के परिवार को ज्वेलरी की फोटो भेजकर उसकी पहचान भी कराई है। हालांकि, घटना के बाद आरोपी अभी भी फरार हैं।

पुलिस ने बरामद ज्वेलरी को जब्त कर लिया है। टीम ओडिशा से सरगुजा लौट रही है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कुल कितनी ज्वेलरी बरामद हुई है। सरगुजा SSP राजेश अग्रवाल आज दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा करेंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47