कश्मीर के कुलगाम जिले के काजीगुंड में ट्रक और CRPF के बंकर वाहन की टक्कर हो गई। हादसे में CRPF के 5 जवान घायल हो गए। दुर्घटना लेवडोरा इलाके में हुई, जहां टक्कर के बाद CRPF का बंकर वाहन पलट गया।
घायल जवानों को इलाज के लिए 163 बटालियन CRPF के MI रूम, काजीगुंड ले जाया गया। अधिकारियों के मुताबिक सभी को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

















