Advertisement

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे। वे रायपुर स्थित एम्स के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे। वे रायपुर स्थित एम्स के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रदेश चीफ सेक्रेटरी विकासशील ने बुधवार को मंत्रालय में अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपराष्ट्रपति के दौरे की सभी व्यवस्थाएं मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम और तय प्रोटोकॉल के अनुसार की जाएं। एयरपोर्ट से एम्स तक आने-जाने के दौरान सुरक्षा, ट्रैफिक और एंट्री-एग्जिट प्लान को बेहतर तरीके से तैयार करने को कहा गया।

उपराष्ट्रपति के प्रवास के दौरान रायपुर कलेक्टर को एयरपोर्ट पर स्वागत, रिसेप्शन लाइन और एम्स में रिसेप्शन सहित प्रोटोकॉल से जुड़ी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं। एयरपोर्ट और कार्यक्रम स्थल पर पुलिस की पर्याप्त तैनाती भी सुनिश्चित करने को कहा गया है।

मेडिकल इमरजेंसी के लिए भी रहेगी व्यवस्था

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्य सचिव ने उपराष्ट्रपति के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए गृह विभाग को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही ठहरने की व्यवस्था, प्रकाश-विद्युत व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाएं और आकस्मिक चिकित्सा सहायता की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने को कहा।

कार्यक्रम में वंदे मातरम् और राष्ट्रगान होगा

दीक्षांत समारोह में बैठने की व्यवस्था भारत सरकार के प्रोटोकॉल और तय डायस प्लान के अनुसार की जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् और राष्ट्रगान से होगी। एम्स प्रबंधन को भी समारोह से जुड़ी सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में गृह-जेल विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत, मुख्यमंत्री के सचिव मुकेश कुमार बंसल, रायपुर कमिश्नर श्याम धावड़े, कलेक्टर, आईजी रायपुर और एम्स के अधिकारी समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47