Advertisement

रायगढ़ जिले में रक्षाबंधन से पहले ‘बने खाबो-बने रहिबो 2.0’ अभियान के तहत डेयरी, होटल और मिठाई दुकानों की जांच की जा रही

रायगढ़ जिले में रक्षाबंधन से पहले ‘बने खाबो-बने रहिबो 2.0’ अभियान के तहत डेयरी, होटल और मिठाई दुकानों की जांच की जा रही है। खाद्य विभाग की टीम ने शहर के चावला स्वीट्स के कारखाने, साखी ट्रेडर्स, पुसौर के मेहर रेस्टोरेंट और डनसेना जनरल स्टोर समेत अन्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान अलग-अलग खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है।

नियंत्रक खाद्य-औषधि प्रशासन के निर्देश के बाद विभाग ने अभियान शुरू किया है। सोमवार से शुरू हुआ यह अभियान पूरे सप्ताह चलेगा। अभियान के दूसरे दिन टीम चावला स्वीट्स के कारखाने पहुंची। यहां अलग-अलग मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की जांच की गई। शंका के आधार पर मसूर पाक और गोंद लड्डू के सैंपल लिए गए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसके बाद टीम ने साखी ट्रेडर्स का निरीक्षण किया। यहां से शक्कर की उबली हुई मिठाई और पैक्ड कड़क टॉफी का सैंपल लिया गया। अभियान के तीसरे दिन पुसौर के मेहर रेस्टोरेंट से खोवा बर्फी और सेव नमकीन के नमूने लिए गए। वहीं डनसेना जनरल स्टोर से केशर गोल्ड आटा और चौपाटी नमकीन मिक्सचर का सैंपल लिया गया।

सभी सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी खाद्य पदार्थ में मिलावट या अन्य खामी मिलती है तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बिना लेबल वाले खाद्य पदार्थ नहीं बेचने की चेतावनी

खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों की जांच कर रही है। दुकानदारों को बिना लेबल वाले खाद्य पदार्थ नहीं बेचने और ऐसे सामान की खरीद नहीं करने की हिदायत दी जा रही है। इसके अलावा रेस्टोरेंट और आसपास के परिसर में साफ-सफाई रखने के निर्देश भी दिए जा रहे हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47