Advertisement

झारखंड में भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के चलते सरकार ने बड़ा फैसला किया

झारखंड में भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के चलते सरकार ने बड़ा फैसला किया है। इसके तहत 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। इनकी पूरी सूचना कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग की तरफ से जारी की गई है।

अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में समिति का गठन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47

झारखंड सरकार ने 17 अगस्त को मंत्रिमंडल की बैठक के बाद प्रदर्शनकारी छात्रों की मुख्य मांगों में से एक JSSC CGL परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की थी। साथ ही, आउटसोर्स एजेंसी टीडीपीएल द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं और उसके द्वारा जारी नतीजों को भी रद्द कर दिया था।

इस फैसले के बाद झारखंड सरकार ने परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सीनियर IAS ऑफिसर अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है। यह समिति परीक्षा प्रणाली का अध्ययन कर दो महीने के अंदर सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM