Advertisement

बारिश के बीच भी रोको-टोको अभियान जारी

बारिश के बीच भी रोको-टोको अभियान जारी

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  कलेक्टर संजीव झा के निर्देशन में यूनिसेफ एमसीसीआर के द्वारा रोको-अउ-टोको अभियान सतत् रूप से जारी है। बारिश के बीच भी वालंटियर के द्वारा लोगों को मास्क पहनने की समझाईश दी जार ही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को प्रतीक्षा बस स्टैंड में यूनिसेफ के कार्यकर्ता लोगों की आवाजाही वाले स्थान  प्रतीक्षा बस स्टैंड में रोको टोको कैम्पेन चलाया गया। लोगों को समझाईश दी गई की कोरोना का आंकड़ा लगातार कम हो रहा है लेकिन अभी भी खतरा पूरी तरह टला नही है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47

ज्ञातव्य है कि कोरोना संक्रमण की सतर्कता को लेकर लोगो मे धीरे धीरे लापरवाही बढ़ी है और लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन नही कर है। ऐसे लोगो को जागरूक करने के लिए जिले में यूनिसेफ और एमसीसीआर के द्वारा रोको टोको अभियान की शुरुआत 2/7/21 से की गई है।
इस अभियान में पुलिस सहायता केंद्र  प्रभारी  राकेश सिंह के सहयोग से लोगो को मास्क पहनने, शारारिक दूरी बनाए रखने लोगो को हाथ धोने आदि की समझाइश दिया गया  साथ ही शतप्रतिशत टीकारण के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इस अभियान में राकेश सिंह पुलिस सहायता केंद्र बस स्टैंड  दिलीप जागते, प्रगेश वर्मा, शुशील बेक, अक्षत सेठ, अंकित अग्रवाल, योगेश पटेल, हरि प्रसाद यादव, संस्कार पटेल, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM