Advertisement

बिलासपुर जिले के रतनपुर में मां महामाया मंदिर के गेट के पास चोरी के पुराने विवाद को लेकर भाजपा से जुड़े 2 पक्ष आमने-सामने आ गए

बिलासपुर जिले के रतनपुर में मां महामाया मंदिर के गेट के पास चोरी के पुराने विवाद को लेकर भाजपा से जुड़े 2 पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज होने लगी। इसी दौरान महिला मोर्चा अल्पसंख्यक की महामंत्री रेहाना बेगम ने चप्पल से दूसरे पक्ष के एक युवक की पिटाई कर दी।

घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बीजेपी नेत्री बाइक से उतरकर युवक को चप्पल से मारती हुई दिखाई दे रही है। विवाद के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

चोरी की बात पर शुरू हुआ विवाद

शिकायत के मुताबिक, मंदिर रोड निवासी तुषार पटेल प्रसाद की दुकान और होटल संचालित करते हैं। करीब एक सप्ताह पहले उनकी दुकान से सामान चोरी हो गया था। मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी। शनिवार को महामाया मंदिर गेट के पास तुषार को दुकान पर काम करने वाला करिया उर्फ मनोज नजर आया।

तुषार ने मनोज पर चोरी को लेकर शक जताया। तुषार ने मनोज के साथी मोन्टी धीवर से भी मनोज के बारे में पूछताछ की। मनोज वर्तमान में रेहाना बेगम की फूल की दुकान में काम कर रहा है। मनोज ने यह बात रेहाना बेगम को बताई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

शिकायत के अनुसार मोन्टी ने रेहाना बेगम को कॉल कर मौके पर बुलाया। करीब 2:30 बजे रेहाना वहां पहुंचीं और गाली-गलौज शुरू हो गई। इसके बाद रेहाना बेगम, भागवत उर्फ रेहान, शेरू और मोन्टी पर हाथ-मुक्कों से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।

बीच-बचाव करने आए परिजन से भी की मारपीट

तुषार का कहना है कि विवाद शांत कराने पहुंचीं उनकी बहन मेघा प्रधान और ईश्वर प्रधान के साथ भी मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि मेघा भाजपा की मंडल सोशल मीडिया प्रभारी हैं। शिकायत में तुषार ने मुंह, पीठ, दाहिने हाथ की उंगली और पैर में चोट लगने के साथ ही शर्ट फाड़ने का आरोप लगाया है।

दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का लगाया आरोप

वहीं, भाजपा महिला मोर्चा अल्पसंख्यक मंडल महामंत्री रेहाना बेगम ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। रेहाना के मुताबिक, वह महामाया मंदिर में फूल बेचने का काम करती हैं। उनका आरोप है कि मोन्टी धीवर का फोन आने पर वह मौके पर पहुंचीं।

वहां राजा पटेल, मेघा पटेल, ईश्वर प्रधान और राजू शर्मा ने गाली-गलौज करते हुए उनके बाल पकड़कर मारपीट की। रेहाना ने राजू शर्मा पर हाथ मरोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बीच-बचाव करने पहुंचे मोन्टी और करिया के साथ भी मारपीट की गई।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47