Advertisement

करीब 1,500 ट्रकों का संचालन करने वाले ट्रांसपोर्ट कारोबारी इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू की फैक्ट्री और ऑफिस पर सोमवार को स्टेट GST की टीम ने छापेमार कार्रवाई की

करीब 1,500 ट्रकों का संचालन करने वाले ट्रांसपोर्ट कारोबारी इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू की फैक्ट्री और ऑफिस पर सोमवार को स्टेट GST की टीम ने छापेमार कार्रवाई की। टीम ने भिलाई स्थित हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी (HTC) के ऑफिस और गोदाम में दस्तावेज खंगाले। इसके अलावा बलौदाबाजार स्थित कंपनी के यार्ड में भी दबिश दी।

GST अधिकारियों ने कंपनी के कारोबारी रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच की। टीम कई घंटों तक अलग-अलग ठिकानों पर मौजूद रही। हालांकि, देर रात तक विभाग की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया कि कार्रवाई किस मामले या गड़बड़ी की सूचना के आधार पर की गई है। जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई की वजह और सामने आए तथ्यों की जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।

HTC के कारोबार का एक बड़ा हिस्सा भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से भी जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक कंपनी की करीब 60 से 70 गाड़ियां BSP में परिवहन के काम में लगी हैं। ये वाहन प्लांट के अंदर लोडिंग के लिए जाते हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

ऐसे में GST टीम की जांच में कंपनी के परिवहन कारोबार से जुड़े दस्तावेज और रिकॉर्ड भी महत्वपूर्ण हो सकते हैं। कंपनी का कारोबार कई स्थानों पर संचालित होता है। इसी वजह से GST टीम ने भिलाई के साथ बलौदाबाजार स्थित यार्ड में भी दस्तावेजों और कारोबारी रिकॉर्ड की जांच की।

जानिए कौन हैं इंद्रजीत सिंह ?

इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू भिलाई के प्रमुख ट्रांसपोर्ट कारोबारियों में शामिल हैं। वे हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी (HTC) के डायरेक्टर हैं और करीब 1,500 ट्रकों के संचालन से जुड़े हैं। ट्रांसपोर्ट कारोबार के अलावा वे अलग-अलग सामाजिक और खेल संगठनों से भी जुड़े हुए हैं।

वे एसबीएस हॉस्पिटल भिलाई के डायरेक्टर, भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के अध्यक्ष, सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष और न्यू गतका स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके अलावा उनके राजनीति में आने की भी चर्चा है। आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की भी अटकलें हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47