Advertisement

राजधानी रायपुर में पुरानी रंजिश के चलते युवक से मारपीट कर दोपहिया वाहन लूटने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

राजधानी रायपुर में पुरानी रंजिश के चलते युवक से मारपीट कर दोपहिया वाहन लूटने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों ने युवक को घेरकर गाली-गलौज की और हाथ-मुक्कों से मारपीट करने के बाद जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसकी बाइक लेकर फरार हो गए।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी जब्त की है। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपियों का नाम राज मिश्रा, यश मिश्रा उर्फ रोहन मिश्रा और अभिषेक पटेल बताया जा रहा है।

अब पढ़े क्या है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, बलराम साहू (38) ने 23 अगस्त को डीडीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

उसने बताया कि 19 अगस्त की सुबह करीब 4 बजे वह मोटरसाइकिल से रायपुरा स्थित हटकेश्वरनाथ मंदिर, महादेव घाट जाने के लिए निकला था। मंदिर के गेट के पास बाइक खड़ी करने के बाद जब वह वापस आया, तभी आरोपियों ने उसे घेर लिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मारपीट में नाक और पैर में चोट

आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर बलराम से गाली-गलौज शुरू कर दी।

विरोध करने पर उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में उसके नाक और दाहिने पैर में चोट आई। इसके बाद आरोपी उसकी बाइक लूटकर फरार हो गए।

संयुक्त टीम ने आरोपियों को पकड़ा

शिकायत के बाद डीडीनगर थाना पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की।

साक्ष्यों के आधार पर राज मिश्रा (22), यश मिश्रा उर्फ रोहन मिश्रा (22) और अभिषेक पटेल उर्फ सोनू (20) को गिरफ्तार किया गया।

तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश के साथ मामले की आगे जांच कर रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47