Advertisement

महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन (MPSC) ने फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट में ड्रग इंस्पेक्टर, ग्रुप-B पोस्ट के लिए भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी

महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन (MPSC) ने फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट में ड्रग इंस्पेक्टर, ग्रुप-B पोस्ट के लिए भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी। ये परीक्षा 22 मार्च 2026 को हुई थी और जुलाई में इसका रिजल्ट जारी होने के बाद इंटरव्यू हुए थे। पेपर लीक होने की जानकारी सामने आने के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई।

मुंबई क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजतिलक रौशन के अनुसार, जांच के दौरान पेपर लीक मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हुआ, आयोग को सच बताया

क्राइम ब्रांच के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गौरव राजेंद्र पाटिल भी शामिल है। आरोप है कि गौरव का ऋतुजा पाटिल नाम की एक लड़की से अफेयर था और उसने ही गौरव को पेपर शेयर किया था। हालांकि, बाद में गौरव और ऋतुजा का ब्रेकअप हो गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

पुलिस के मुताबिक, इसके बाद गौरव ने गुस्से में ड्रग इंस्पेक्टर की परीक्षा कराने वाले आयोग यानी MPSC को पेपर लीक की जानकारी दी।

आयोग ने गौरव की दी हुई जानकारी के आधार पर मुंबई पुलिस से संपर्क किया और मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंपी गई।

कोचिंग इंस्टीट्यूट से 5 लाख में खरीदा क्वेश्चन पेपर

रिपोर्ट के मुताबिक, ऋतुजा को स्क्रीनिंग के पहले ही क्वेश्चन पेपर मिल गया था। आरोप है कि उसके पिता ने पेपर हासिल करने के लिए बिचौलिए प्रवीण पाटील को 5 लाख रुपए एडवांस देकर पेपर लिया था।

प्रवीण पाटील नंदुरबार शहर में कोचिंग चलाता है और ऋतुजा उसी इंस्टीट्यूट में पढ़ रही थी। पेपर मिलने के बाद उसने अपने बॉयफ्रेंड गौरव से पेपर शेयर किया था और वो सिलेक्ट भी हो गई थी।

जांच में ये भी सामने आया है कि लड़की ने एग्जाम के बाद कोचिंग में फोन भी किया था और बताया था कि 90 सवाल मिल रहे थे लेकिन शक न हो इसलिए उसने 78 ही सवालों के सही जवाब दिए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57