बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी गांव में प्राथमिक विद्यालय एक झोपड़ी में चल रहा रहा था। हाल ही के दिनों में इस स्कूल की एक तस्वीर भी सामने आई थी।
दरअसल ये स्कूल बेनीपट्टी प्रखंड की अड़ेर दक्षिणी पंचायत का प्राथमिक विद्यालय है, जिसकी बिल्डिंग का काम चल रहा है और बच्चे छप्पर में पढ़ रहे हैं।
डीएम ने औचक निरीक्षण किया
जब जिलाधिकारी आनंद शर्मा को इसकी खबर मिली तो वे स्कूल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। जहां बच्चे झोपड़ी में पढ़ते नजर आए।

















