मप्र के मंडला के एक स्कूल का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्कूल के बच्चे, स्कूल के जर्जर भवन के बाहर तिरपाल (पॉलिथीन की छत) लगाकर पढ़ रहे हैं।
ये वीडियो मंडला के तलैया टोला का है। इसमें स्कूल बिल्डिंग पर लिखा है स्कूल चलें हम। जबकि बच्चे एक तिरपाल के नीचे बैठे हुए हैं, साथ ही टीचर्स भी उनके पास ही बैठे हैं।
पास ही धूप में एक व्हाइट बोर्ड लगा है और यही बोर्स इन सभी बच्चों का भविष्य है क्योंकि सभी इसी बोर्ड के भरोसे पढ़ रहे हैं।

















