पटना में BPSC TRE-4 उम्मीदवारों के प्रदर्शन के दौरान 6 साल के बच्चे का वीडियो पहले ही दिन से खूब वायरल हुआ। इस बच्चे का नाम आदित्य कुमार है। वह पहली कक्षा का छात्र है। आदित्य का आरोप है कि 25 अगस्त को प्रदर्शन के दौरान उसे और उसके माता-पिता को जब पुलिस ले गई तो थाने में पुलिस ने उनकी पिटाई की।
आदित्य ने आरोप लगाया गया है कि BPSC आंदोलन के दौरान उसे करीब आठ घंटे तक अवैध तरीके से थाने में रखा गया। इस दौरान उसे अपने माता-पिता से मिलने नहीं दिया गया। दशरथ मांझी का उदाहरण देते हुए आदित्य ने कहा – जैसे मांझी ने पहाड़ का घमंड तोड़ा, वैसे ही मैं सरकार का घमंड तोड़ूंगा।

















