घर-घर शराब पहुंचाकर सरकार ने महिलाओं का अपमान किया : चंपा देवी पावले

घर-घर शराब पहुंचाकर सरकार ने महिलाओं का अपमान किया : चंपा देवी पावले

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

ब्यूरो चीफ /सरगुजा//भाजपा महिला मोर्चा सरगुजा की जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय अंबिकापुर में महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री व सरगुजा जिला प्रभारी  चंपा देवी पावले के मुख्य आतिथ्य भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर तथा महिला मोर्चा सह प्रभारी सुमन विजय प्रताप सिंह के विशिष्ट आतिथ्य व जिला अध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री चंपा देवी पावले ने भूपेश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के ढाई वर्षों में न शराबबंदी हुई न महिला स्वयं सहायता समूहों का कर्जा माफ हुआ, उल्टे सरकार ने घर घर पहुंचा कर महिलाओं का अपमान किया है। आगे उन्होने कहा कि हमारा लक्ष्य 2023 है जिसे पाने के लिए पार्टी के साथ महिला मोर्चा भी पूरा दमखम लगाऐगी।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि जिले में महिला मोर्चा अपनी सक्रिय भूमिका निभा रही है, महिला मोर्चा जितनी मजबूत होगी संगठन उतना ही मजबूत होगा। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता मेजर अनिल सिंह ने कहा कि देश की आबादी का 50 प्रतिशत हिस्सा महिलाओं का है, भारतीय संस्कृति में महिलाओं का सम्मान पुरातन परंपरा है, भाजपा ने भी अपने संगठन में महिलाओं को प्रतिनिधित्व देकर आगे बढाया है। इस अवसर पर अपने स्वागत उद्बोधन में जिला अध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह ने कहा कि महिला मोर्चा पूरी जिम्मेदारी और मेहनत से अपना काम करेगी तथा सरगुजा में सकारात्मक परिणाम सामने लायेगी। इस अवसर पर सह प्रभारी सुमन विजय प्रताप सिंह ने कहा कि विपक्ष में महिला मोर्चा को और मजबूत बनने की आवश्यकता है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

कार्यक्रम को भाजपा नेत्री सावित्री जायसवाल, देवनाथ पैकरा, विनोद हर्ष, व संतोष दास ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से जिला महामंत्री सोनू तिग्गा व जिला उपाध्यक्ष ललिता तिर्की ने तथा आभार प्रदर्शन पूनम टेकाम ने किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता त्रिलोक कपूर कुशवाहा, अभिमन्यु गुप्ता, मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला, शकुंतला पांडेय, मंजूषा भगत, मधु चौदाहा, अरूणा सिंह, सरोज गुप्ता, उमा पांडेय, रश्मी जायसवाल, राजकुमारी सिंह, दूदू कश्यप,बिमला पैकरा, बबली नेताम, ममता तिवारी, सरस्वती पावले, नीलू गुप्ता, श्वेता गुप्ता, गणेश्वरी चौहान, रजनी बिंद, प्रभा सिंह यादव, चंचल सिंह पैकरा, संतोला पैकरा, संध्या जायसवाल,शुभांगी बिहाडे, कंचन गुप्ता, मुनेश्वरी पैकरा, ज्योति चौरसिया, कुसुम सिंह, शारदा पैकरा, किरण मिस्त्री, प्रभा सिंह पैकरा, गीता राजवाडे, तपस्या देवी, शांति सोनी, संगीता कंसारी, आभा सिंह, चूरामणी दास तथा मीरा बैरागी सहित अन्य महिला मोर्चा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।