बांग्लादेश की सामाजिक उद्यमी और मानवतावादी रूना खान का नाम 2026 के रैमन मैग्सेसे अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। यह घोषणा 31 अगस्त 2026 को मनीला में की गई। यह अवार्ड उन्हें 15 नवंबर को मनीला, फिलीपींस में आयोजित समारोह में दिया जाएगा। रूना खान को पहले भी अशोका फैलोशिप, रोलेक्स अवार्ड और श्वाब फाउंडेशन जैसे सम्मान मिल चुके हैं।
दूसरी जगह ले जाए जाने वाले स्कूल बनवाए
रूना खान ने उन लोगों तक अस्पताल पहुंचाया जिनके गांव तक सड़क नहीं पहुंचती थी। नदी के कटाव से प्रभावित बच्चों के लिए ऐसे स्कूल बनाए जिन्हें जरूरत पड़ने पर दूसरी जगह ले जाया जा सकता है।
रूना ने जलवायु परिवर्तन से प्रभावित और गरीब लोगों तक स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसी जरूरी सुविधाएं पहुंचाने का काम किया। रूना खान बांग्लादेश की सामाजिक, मानवतावादी और लेखिका हैं।

















