Advertisement

अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष का एक दिवसीय प्रवास संपन्न देखिए पूरा वीडियो ।

अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष का एक दिवसीय प्रवास संपन्न।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

पढ़ना लिखना बहुत जरूरी है आप जितना पढ़ेंगे उतने अधिक सशक्त होंगे-भानु प्रताप

अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह आज एक दिवसीय दौरे पर बलरामपुर जिले के राजपुर/ बलरामपुर पहुंचे जहां उन्होंने अनुसूचित जनजाति वर्ग के सभी प्रमुखों से भेंट की इसके अलावा अनुसूचित जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्षों से भी बातचीत की, इस अवसर पर बलरामपुर विश्राम गृह में समाज प्रमुखों अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ना लिखना बहुत जरूरी है और इससे सामाजिक जागृति आने के अलावा सामाजिक बुराइयों को भी दूर करने में मदद मिलेगी और हमारा समाज सशक्त होगा। आयोग के अधिकारों के संबंध में भी चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आयोग संज्ञान लेने हेतु सशक्त है और समाज में शुचिता और समन्वय बनाए रखने के लिए हर वर्ग के लोगों के साथ सतत संपर्क और आपसी सामंजस्य बनाए रखना काफी आवश्यक है उसके बगैर हम किसी भी समाज के विकास की कल्पना नहीं कर सकते।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने कहा कि सरगुजा संभाग को प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त हुआ है, और आने वाले समय में आयोग के कामकाज के माध्यम से क्षेत्र में इसका प्रभावी असर भी दिखेगा और चुकी आयोग के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह जी हम सबके बीच से हैं इसलिए हम सबों को बेहतर प्रदर्शन की भी उम्मीद है।
इस अवसर पर उपस्थित समाज प्रमुखों को हरिहर यादव, रिपुजीत सिंह, हेमंती प्रजापति, ओकांरनाथ गुप्ता,शशि सिंहदेव, अशोक सिंह उर्फ राजू,अध्यक्ष बसंत कुजुर सर्व आदिवासी समाज, त्रिभुवन सिंह संभागीय अध्यक्ष पंचायती राज संस्थान, गोविंद राम,अरुण तिर्की शिवभरोस लकड़ा,जॉन क्रूस,प्रेम सागर सिंह, राजकुमार मुरूम,सियाराम,भीमसेन खलखो, सबन उरांव ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में जितेंद्र गुप्ता, नन्हे लाल गुप्ता, संजीव गुप्ता,मुन्ना गुप्ता, संजीत राजा चौबे, समीर सिंहदेव,अंजुम अंसारी, नीरज तिवारी,बालमुकुंद सिंह सियाराम और मोहम्मद बख्श,अर्जुन यादव,नवीन गुप्ता,गौर विश्वास,अजीत गुप्ता, प्रदीप खेस्स,सियन राम,चंद्रशेखर पोर्ते, कृपाशंकर, बैजनाथ सिंह बिगन दास,मुनेश्वर गुप्ता, बिछन,अजय नारायण गुप्ता,कीर्तन सिंह, जोगी सिंह,शंकर मींज,संजीत सिंह,श्याम पैकरा,लक्ष्मण पाल, अरुण दास, रमेश सिंह, अमरेश सिंह, डी पी यादव,मोनीष अब्दुल्ला, गुलाब कुशवाहा एवं अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता तथा समाज प्रमुख मौजूद थे।
आभार प्रदर्शन पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी श्री गोपाल प्रसाद गुप्ता ने किया।कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुनील सिंह ने किया। अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के राजपुर प्रवास के दौरान राजपुर में लालसाय मिंज, विजय सिंह,मिटकु भगत, रामवृक्ष जगते, सत्येंद्र पांडेय, डॉक्टर बी एन द्विवेदी, सुरेश सोनी,हीरालाल यादव, सत्यनारायण अग्रवाल, राजीव गुप्ता,पूरन चंद जायसवाल, राजकुमार सोनी, विकास अंबस्ट,सुनील भगत, राहुल भारती रवि सोनी, पंकज जयसवाल व अन्य समाज प्रमुख कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57