Advertisement

छत्तीसगढ़ में अभी बारिश कमजोर है

छत्तीसगढ़ में अभी बारिश कमजोर है। पिछले 24 घंटे में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। आज (18 सितंबर) भी बारिश कम रहेगी। कल (19 सितंबर) से कई जगह बारिश बढ़ सकती है। गरज-चमक के साथ बारिश होने के भी आसार हैं।

मौसम में बदलाव की वजह उत्तर थाईलैंड के ऊपर बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन है। यह आज (18 सितंबर) शाम तक उत्तर अंडमान सागर पहुंच सकता है। कल (19 सितंबर) शाम उत्तर अंडमान सागर में लो-प्रेशर एरिया बनने की संभावना है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसके बाद यह सिस्टम अगले 3-4 दिन में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र तट की ओर जा सकता है। इसके असर से छत्तीसगढ़ में नमी बढ़ेगी और बारिश की एक्टिविटी तेज हो सकती है।

बारिश थमने से कई जिलों में तापमान 5-6 डिग्री तक बढ़ गया है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 34.6°C बिलासपुर में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.8°C पेंड्रा रोड में रहा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47