Advertisement

अंबिकापुर की देवेश्वर कॉलोनी में चल रहे एक कार्यक्रम में डीजे के तेज साउंड से निजी अस्पताल में भर्ती प्रसूता की तबीयत बिगड़ गई

अंबिकापुर की देवेश्वर कॉलोनी में चल रहे एक कार्यक्रम में डीजे के तेज साउंड से निजी अस्पताल में भर्ती प्रसूता की तबीयत बिगड़ गई। तेज आवाज के कारण उसका बीपी काफी बढ़ गया। करीब 4 से 5 घंटे तक डॉक्टर प्रसूता की हालत सामान्य करने की कोशिश करते रहे।

अस्पताल की संचालक ने नर्स के जरिए आयोजकों से डीजे की आवाज कम करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया। आरोप है कि इसके बाद डीजे की आवाज और तेज कर दी गई। डीजे बंद होने के बाद प्रसूता की हालत में सुधार आया और उसका बीपी सामान्य हो गया।

जानकारी के मुताबिक, रविवार को देवेश्वर कॉलोनी स्थित आरोग्य निकेतन हॉस्पिटल में एक महिला की डिलीवरी हुई थी। डिलीवरी के बाद करीब दोपहर 3.30 बजे महिला और उसके नवजात बच्चे को वार्ड में शिफ्ट किया गया।

कुछ देर बाद महिला का बीपी अचानक बढ़ने लगा। डॉक्टरों ने उसका ब्लड प्रेशर नार्मल करने के लिए इलाज शुरू किया और लगातार निगरानी करते रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47