Advertisement

बीजापुर के भोपालपटनम में नगर पंचायत चुनाव के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप अब जमीन कब्जे के मामलों तक पहुंच गए

बीजापुर के भोपालपटनम में नगर पंचायत चुनाव के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप अब जमीन कब्जे के मामलों तक पहुंच गए हैं। कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर वन भूमि कब्जाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि प्रशासन पार्टी नेताओं को नोटिस देकर दबाव बना रहा है। पार्टी ने भाजपा से जुड़े नेताओं समेत कई लोगों के वन भूमि पर कब्जे की शिकायतों की जांच की मांग की है।

कांग्रेस ने प्रेस वार्ता में पूर्व जिला पंचायत सदस्य और वरिष्ठ कांग्रेस नेता वसंतराव ताटी को मिले नोटिस का मुद्दा उठाया। यह नोटिस शासकीय या वन भूमि से जुड़े मामले में जारी किया गया था। कांग्रेस का आरोप है कि ताटी को एक ही जमीन के मामले में बार-बार नोटिस दिया जा रहा है। जबकि इसी इलाके में दूसरे लोगों के कथित कब्जे पर कार्रवाई नहीं हुई है। पार्टी के मुताबिक, यह मामला कलेक्टर न्यायालय में लंबित है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भोपालपटनम में भाजपा से जुड़े कई नेताओं और अन्य लोगों ने भी वन भूमि पर कब्जा किया है। इनमें भाजपा मंडल अध्यक्ष नरसिंह रेड्डी का नाम भी शामिल है। कांग्रेस ने प्रशासन से सभी शिकायतों की एक जैसी जांच और कार्रवाई करने की मांग की है।

कांग्रेस बोली- पहले भी दी गई थी शिकायत

कांग्रेस का कहना है कि ऐसे मामलों को लेकर पहले भी कलेक्टर और एसडीएम को शिकायत दी गई थी। पार्टी का आरोप है कि शिकायतों पर कार्रवाई नहीं हुई। कांग्रेस ने कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं को नोटिस देकर राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है।

तहसीलदार बोले- नए नामों की भी जांच होगी

मामले में तहसीलदार राठिया ने बताया कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर विधायक की तरफ से पत्र मिला है। पहले मिले नामों की जांच रिपोर्ट आगे भेजी जा चुकी है। अब ज्ञापन में कुछ नए नाम भी सामने आए हैं। इन मामलों में पटवारी से रिपोर्ट मांगी जाएगी। जांच के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47