Advertisement

भारत में जॉनसन एंड जॉनसन के टीके के आपात इस्तेमाल को मंजूरी मिली, लेनी होगी एक डोज़

भारत में जॉनसन एंड जॉनसन के टीके के आपात इस्तेमाल को मंजूरी मिली, लेनी होगी एक डोज़

भारत में जिन पांच टीकों को आपात इस्तेमाल को मंजूरी मिली है,वे हैं- कोविशील्ड, कोवैक्सीन, स्पूतनिक वी और मॉडर्ना का टीका व जॉनसन एंड जॉनसन का टीका.

तीसरी लहर से पहले आ गई सिंगल डोज वैक्सीनः J&J के टीके को आपात इस्तेमाल की मंजूरी, जानें- अब देश के कोटे में कौन-कौन से टीके

नई दिल्ली: केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को कहा कि भारत में जॉनसन एंड जॉनसन के एक खुराक वाले कोविड-19 रोधी टीके के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी गई है.

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इससे संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में देश के समग्र प्रयासों को और मजबूती मिलेगी.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

मांडविया ने ट्वीट किया,‘ भारत ने टीके की अपनी डलिया (बास्केट) को और बड़ा किया. भारत में जॉनसन एंड जॉनसन के एक खुराक वाले कोविड-19 रोधी टीके के आपात इस्तेमाल को मंजूरी मिली. अब भारत के पास आपात इस्तेमाल के लिए पांच टीके हैं. इससे संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में देश के समग्र प्रयासों को और मजबूती मिलेगी.’

गौरतलब है कि अमेरिका की दवा कंपनी ने अपने टीके के आपात इस्तेमाल की मंजूरी के लिए शुक्रवार को आवेदन दिया था और भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने उसी दिन उसे मंजूरी दे दी.

भारत में जिन पांच टीकों को आपात इस्तेमाल को मंजूरी मिली है,वे हैं-सीरम इंस्टीट्यूट का कोविशील्ड, भारत बायोटेक का कोवैक्सीन,रूस का स्पूतनिक वी और मॉडर्ना का टीका व जॉनसन एंड जॉनसन का टीका.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57