Advertisement

कोण्डागांव जिले के समस्त विकासखंडों में आयोजित : आंकलन शिविर में 390 बच्चों का हुआ पंजीकरण

कोण्डागांव : कोण्डागांव जिले के समस्त विकासखंडों में आयोजित : आंकलन शिविर में 390 बच्चों का हुआ पंजीकरण

06 बच्चों को ट्राई साईकल एवं 265 बच्चों को प्राप्त हुआ दिव्यांगता प्रमाण पत्र

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

समावेशी शिक्षा अंतर्गत कक्षा पहली से बारहवीं तक के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का आंकलन शिविर एवं स्वास्थ्य परीक्षण कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में जिला अस्पताल के विशेषज्ञ डाक्टरों, समाज कल्याण विभाग एवं जिला पुर्नवास केन्द्र की संयुक्त टीम द्वारा आयोजित किया गया। इस आंकलन शिविर का आयोजन कोण्डागांव जिले के समस्त विकासखंडों में 08 से 12 फरवरी के मध्य किया गया। इस आंकलन शिविर में बच्चों को चिन्हांकित करने के अलावा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों हेतु आवश्यक सर्जरी,फिजियोथैरेपी, स्पीच थैरेपी का भी चिन्हांकन किया गया। आंकलन शिविर में शासन द्वारा जारी कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव हेतु गाइडलाइन का पालन करते हुए शिविर में केवल उन्हीं बच्चों को उपस्थित कराने का निर्देश दिया गया। जिन्हें उपकरण, शल्य चिकित्सा, दिव्यांगता प्रमाण पत्र की आवश्कता है। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को लाभान्वित करने हेतु स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कर एवं समस्त दिव्यांग बच्चों को अभिभावकों के साथ शिविर में उपस्थित कराया गया। आंकलन शिविर में चिन्हांकित बच्चों की सूची समाज कल्याण विभाग को उपलब्ध कराते हुए समन्वय स्थापित कर उपकरण प्रदाय करने की कार्यवाही की गई। विकासखंड स्तरीय पांच दिवसीय आंकलन शिविर में समस्त विकासखंडों से कुल 390 बच्चांे का पंजीयन किया गया। आंकलन शिविर में पंजीकृत दिव्यांग बच्चों में से 265 बच्चों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र, 28 बच्चों को सर्जरी, 14 बच्चों को फिजियो थैरेपी तथा 30 बच्चों को सिकलसेल हेतु जिला चिकित्सालय कोण्डागांव में भेजा गया। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों हेतु आंकलन शिविर के माध्यम से 06 बच्चों को ट्राइसाईकल 08 बच्चों को श्रवण यंत्र, 06 बच्चों को एमआर किट तथा 02 बच्चों को ब्रेलबुक स्थानीय विधायक एवं उपाध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण संत नेताम जी के करकमलों से प्रदाय किया गया। आंकलन शिविर में उपस्थित समस्त अभिभावकों एवं दिव्यांग बच्चों के साथ ही साथ समस्त अधिकारी कर्मचारियों के लिए कार्यक्रम स्थल पर भोजन की व्यवस्था भी शिक्षा विभाग द्वारा किया गया था। आंकलन शिविर में डाॅ.एलआर जुर्री, डाॅ.रूपेन्द्र साहू, डाॅ.पदमनाथ बघेल,डाॅ.कमलेश नेताम, डाॅ.अनामिका अलकरा, डाॅ.लालविजय ठाकुर, डाॅ.ईशान साहू के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। यह शिविर जिला शिक्षा अधिकारी राजेश मिश्रा एवं जिला मिशन समन्वयक महेन्द्रनाथ पांडे के निर्देशन में सहायक कार्यक्रम समन्वयक रामलाल नेताम, खंड स्त्रोत समन्वयक अवधेश पांडे,कर्णसिंह बघेल, प्रकाश साहू, के.आर.पोया, ताहिर खान एवं अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों के सहयोग से सम्पन्न हुआ।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47