Advertisement

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षकों के संविदा भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

गरियाबंद 17 अगस्त 2021                          गरियाबंद जिला अंतर्गत गरियाबंद, देवभोग, छुरा, मैनपुर एवं फिंगेश्वर विकासखण्ड में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय हेतु प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं हाईस्कूल स्तर पर शिक्षकों के 33 पदों पर भर्ती हेतु 25 अगस्त शाम 5.30 बजे तक पंजीकृत डाक से आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री करमन खटकर ने बताया कि इन स्कूलों में स्वीकृत 43 पदों के विरूद्ध आरक्षण के अनुसार आवेदन आमंत्रित किया गया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए गरियाबंद जिले के वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट गरियाबंद डॉट जीओवी डॉट इन पर एवं संयुक्त जिला कार्यालय स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है। आवेदन में छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जायेगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57