राजनांदगांव : कलेक्टर ने ग्राम बजरंगीडीह, कनेरी और बेलगांव के गौठानों का किया निरीक्षण

राजनांदगांव : कलेक्टर ने ग्राम बजरंगीडीह, कनेरी और बेलगांव के गौठानों का किया निरीक्षण गौठानों में महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से आय प्राप्त होनी चाहिए : कलेक्टर शासकीय दायित्वों के प्रति उदासीनता बरतने पर ग्राम पंचायत कनेरी के सचिव पर कार्रवाई के दिए निर्देश

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

राजनांदगांव कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा शासन के महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी के अंतर्गत निर्मित गौठान की व्यवस्था, रखरखाव तथा विभिन्न गतिविधियों के क्रियान्वयन के लिए आज विकासखंड डोंगरगढ़ के ग्राम बजरंगीडीह, कनेरी और बेलगांव के गौठानों का निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि गौठान साफ और आकर्षक दिखना चाहिए। गौठानों को समतल कराएं और गेट का निर्माण करें। गौठानों में शेड का निर्माण किया जा रहा है, इसे समय-सीमा में पूरा करें। उन्होंने महिला स्वसहायता समूह द्वारा किए जा रहे कार्यों तथा गोबर खरीदी एवं विक्रय की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि गौठान में बाड़ी, चारागाह तथा स्वसहायता समूह के कार्यों के लिए क्षेत्र अलग रहे तथा पशुओं के लिए जगह अलग होना चाहिए। उन्होंने गौठान में महिला स्वसहायता समूह से विभिन्न आर्थिक गतिविधियों की जानकारी ली।
ग्राम कनेरी के गौठान में निरीक्षण के दौरान बताया गया कि ग्राम पंचायत सचिव द्वारा गौठान के कार्यों में रूचि नहीं ली जा रही है और गौठान का उचित रखरखाव व व्यवस्था नहीं किया जा रहा है। इस पर कलेक्टर सिन्हा ने शासकीय दायित्वों के प्रति उदासीनता बरतने पर ग्राम पंचायत कनेरी के सचिव पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर सिन्हा ने ग्राम बजरंगीडीह गौठान की बाड़ी में जीमीकंद, अदरक, हल्दी लगाने कहा। उन्होंने कहा कि जिन समूहों द्वारा वर्मी कम्पोस्ट निर्माण किया जा रहा है।
उनके द्वारा बाड़ी का कार्य भी किया जाए। गौठानों में महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से आय प्राप्त होनी चाहिए। यहां लगातार कार्य होना चाहिए। ग्राम बजरंगीडीह गौठान के सचिव ने बताया कि 550 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय किया जा चुका है और महिला स्वसहायता समूह के खाते में 1 लाख 95 हजार रूपए की राशि प्राप्त हो गई है। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री लोकेश चंद्राकर, एसडीएम डोंगरगढ़ अविनाश भोई, सीईओ डोंगरगढ़ श्री एलके कचलाम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।