मैनपाट के हाथी प्रभावित सौ परिवारों को दिया जा रहा संरक्षण एवं मदद

मैनपाट के हाथी प्रभावित सौ परिवारों को दिया जा रहा संरक्षण एवं मदद

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  सरगुजा जिले में हाथी-मानव द्वंद्व को रोकने वन विभाग द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे है। इसी कड़ी में मैनपाट के हाथी प्रभावित क्षेत्र  बरडांड, चोरकीपानी, कण्डराजा में प्रतिदिन लगभग 100 परिवारों को संरक्षण दिया गया है एवं उनके खाने की भी व्यवस्था की गई है। जिनके घर आंशिक रूप से टूट गये हैं उनके लिये तालपत्री, कम्बल, चावल, सब्जी आदि का भी वितरण वन विभाग द्वारा किया गया है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

इस सब कार्य के लिये 02 गजराज वाहन एवं 02 छोटे वाहन वनपाल के नेतृत्व में जिसमें कुल 11 सदस्य होते है लगातार वन क्षेत्र के समीप के गांव में भ्रमणकर प्रचार-प्रसार करते रहते हैं। पिछले 09 माह में सरगुजा वनमण्डल में  8 करोड़ 66 लाख 8 हजार रूपये क्षतिपूर्ति राशि वितरित की गई है जिसमें 23 लाख 27 हजार 399 रूपये फसल क्षति के रूप में तथा 86 लाख 50 हजार 603 रूपये मकान क्षति के रूप में शामिल है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

वन मण्लाधिकारी पंकज कमल ने बताया है कि सरगुजा वनमण्डल का मैनपाट परिक्षेत्र पिछले कई वर्षो से हाथी मानव द्वंद्व प्रबंधन की समस्या से जूझ रहा है। समय एवं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा हाथी-मानव द्वंद्व रोकने के नये-नये प्रयोग किये जाते है जिसके तहत मैनपाट वनपरिक्षेत्र में वतर्मान में लगभग 15 किलो मीटर लम्बी चलित विकर्षण बैरिकेट लगाई गई है। इसी प्रकार बरडांड गांव को चारों तरफ से बैरिकेटिंग के घेर कर हाथियों से सुरक्षित कर लिया गया है।

जहां कही भी हाथियों का विचरण होता है उन ग्रामों में उनकी सूचना पहले से ही दे दी जाती है और गांव के बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों एवं एकान्त में रहने वाले घरों के लोगों को सायं 04-05 बजे के आस-पास सुरक्षित स्थानों जैसे आंगनबाड़ी केन्द्र, विद्यालय में ठहराया जाता है। इन प्रागणों की बैरिकेटिंग भी की गई है। वन प्रबंधनसमितियों गांव के कोटवार सचिव सरपंच की भी मदद ली जाकर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।