Advertisement

विश्रामपुर : धर्म शिक्षा के नाम पर लोग भ्रांतियां फैला कर संस्था को बदनाम न करे -कार्मेल प्राचार्या सिस्टर मार्लिन

*धर्म शिक्षा के नाम पर लोग भ्रांतियां फैला कर संस्था को बदनाम न करे -कार्मेल प्राचार्या सिस्टर मार्लिन*


प्रदेश खबर विश्रामपुर – धर्म शिक्षा के नाम पर धर्मांतरण एवं ईसाई शिक्षा प्रदान करने की भ्रांति के प्रति नाराजगी जताते हुए इस विवाद पर संस्था का पक्ष रखा विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर मार्लिन ने।
हाल ही में कुछ तीन दिन पूर्व कार्मेल कान्वेंट स्कूल अंग्रेजी मीडियम के द्वारा अपने स्कूली विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन होम परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसमें धर्म शिक्षा नामक प्रश्न पत्र विद्यालय द्वारा बच्चों को ऑनलाइन दिया गया था। जिसकी प्रति को सोशल मीडिया में प्रसारित कर आरोप लगाया गया था कि कार्मल कन्वेंट स्कूल अंग्रेजी मीडियम द्वारा धर्म शिक्षा के नाम पर जातिवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केवल क्रिश्चियन समुदाय का ही प्रश्न बच्चों को परोसा जा रहा है। साथ ही बच्चों में धर्म परिवर्तन करने का साजिश विद्यालय द्वारा रचा जा रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जबकि विद्यालय में धर्म शिक्षा के दो अलग अलग विषय है। पहला कैथोलिक विद्यार्थियों के लिए केटेकिस्म एवं दूसरा अन्य समस्त बच्चों के लिए मोरल साइंस विषय है। जिसमें कैथोलिक एवं अन्य विद्यार्थी अलग-अलग विशेषज्ञ शिक्षकों से अलग-अलग कक्षाओं में शिक्षा ग्रहण करते हैं एवं अलग-अलग प्रश्न पत्रों के साथ परीक्षाएं देते हैं। उक्त विषय की जानकारी देते हुए आज पत्रकार वार्ता में कार्मेल कान्वेंट अंग्रेजी माध्यम की प्रिंसिपल सिस्टर मार्लीन ने उक्त विषय पर प्रकाश डालते हुए सोशल मीडिया में फैली भ्रांति को स्पष्ट किया। साथ ही कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि विद्यालय विद्या का मंदिर है, यहां समस्त विद्यार्थी एक समान है। इस विद्यालय में कैथोलिक बच्चों से ज्यादा अन्य सभी धर्मों के बच्चे अध्ययनरत हैं। और इस प्रकार की भ्रांतियां विद्यालय के विषय में फैलाना गलत है। पहले विषय को समझ लेना चाहिए और फिर विद्यालय के ऊपर आरोप लगाना चाहिए। पत्रकार वार्ता के दौरान हिंदी मीडियम प्रिंसिपल सिस्टर जया ग्रेस, मैनेजिंग कमेटी के सिस्टर मरेस्तिला, सिस्टर थेरस, शिक्षक एसडी शर्मा, रघुवर जयसवाल, संतोष विश्वकर्मा आदि लोग शामिल रहे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47