Advertisement

शासकीय सेवा और स्वरोजगार को लेकर कलेक्टर से मिले भुंजिया समाज के प्रतिनिधि

रिपोर्ट-रिखीराम नागेश ब्यूरो चीफ/गरियाबंद?

गरियाबंद 23 अगस्त 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मुलाकात के पश्चात् विशेष पिछड़ी जनजाति भुंजिया समाज के प्रतिनिधि मंडल और युवक-युवतियां ने आज कलेक्टर श्री निलेश क्षीरसागर से मुलाकात की। छत्तीसगढ़ भुंजिया समाज के अध्यक्ष श्री ग्वाल सिंह सोरी, सचिव श्री खगेश्वर भुंजिया ने कलेक्टर को मुख्यमंत्री के साथ हुए चर्चा से अवगत कराते हुए कहा कि जिले में शासकीय भर्ती , स्वरोजगार और प्रशिक्षण में उन्हें प्राथमिकता दी जाए। साथ ही वर्षो से काबिज वनभूमि का वन अधिकार पट्टा प्रदान किया जाए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री जे.आर. चौरसिया भी मौजूद थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने निर्देशानुसार एवं शासन की योजनाओं के अंतर्गत भुंजिया समाज को स्थानीय शासकीय सेवाओं में प्राथमिकता सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि विशेष भर्ती अभियान या सीधी भर्ती अभियान के दौरान उन्हें पात्रता अनुसार प्राथमिकता दी जायेगी। कलेक्टर ने शासकीय योजनाओं में भर्ती की प्रक्रिया के संबंध में युवक-युवतियों को जानकारी दी। इस अवसर पर कलेक्टर क्षीरसागर ने मौजूद भुंजिया समाज के पढ़े-लिखे युवाओं को अपनी पढ़ाई निरंतर जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवा में आने के लिए पढ़ाई से बेहतर कोई विकल्प नहीं है, इसलिए पढ़ाई को अपने उच्चतर स्तर पर ले जाए। स्थानीय युवतियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में प्राथमिकता देने हेतु आग्रह किया। साथ ही बारहवीं उत्तीर्ण युवकों ने अतिथि शिक्षक या अन्य शासकीय सेवाओं में भर्ती हेतु आग्रह किया। कलेक्टर ने कहा कि पढ़ाई में आ रहे अड़चनों को जिला प्रशासन द्वारा दूर किया जायेगा। शासकीय योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करते हुए एवं अन्य विकल्पों के माध्यम से भी प्रोत्साहित किया जायेगा। कलेक्टर ने युवाओं के सवाल पर अपने यूपीएससी परीक्षा के दौरान तैयारी के संबंध में अपने अनुभव साझा किये। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। लक्ष्य बनाकर तैयारी करे सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि बड़ी सफलता प्राप्त करने के लिए हमे छोटी बधाओं को दूर करना पड़ेगा। दृढ़ संकल्प और मेहनत ही सफलता की कुंजी है। इस अवसर पर भुंजिया समाज के अध्यक्ष श्री ग्वाल सिंह सोरी द्वारा ग्राम पीपरछेड़ी कला में बनाये जा रहे भुंजिया समाज के निर्माण का मॉनिटरिंग करने समाज को भी जिम्मेदारी देने आग्रह किया। ज्ञात है कि जिले में लगभग 4 हजार की जनसंख्या में भुंजिया समाज निवास करते है। इस अवसर पर समाज के सरंक्षक श्री हिराउ राम एवं सदस्य करण सिंह मौजूद थे

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05