Advertisement

कैलाशचंद्र को मिली 10 हजार रूपये की आर्थिक मदद

गरियाबंद 24 अगस्त 2021/ फिंगेश्वर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम कोमाबाड़ा निवासी 76 वर्षीय समाज सेवक एवं साहित्यकार श्री कैलाशचन्द्र श्रीवास्तव को आज इंडियन रेड क्राॅस सोसायटी जिला शाखा गरियाबंद के अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्री निलेश कुमार क्षीरसागर द्वारा 10 हजार रूपये का चेक प्रदान कर आर्थिक सहायता दी गई। ज्ञात है कि श्री कैलाशचन्द्र द्वारा अपनी आर्थिक तंगी और सहयोग के लिए अभ्यावेदन प्रस्तुत किया गया था। कलेक्टर द्वारा उनकी स्थिति और समाज और साहित्य में उनकी भूमिका को देखते हुए इंडियन रेडक्राॅस सोसायटी के माध्यम से 10 हजार रूपये का चेक प्रदान कर आॅर्थिक मदद की गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सचिव इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी डाॅ. एन.आर. नवरत्न ने बताया कि कैलाशचन्द्र श्रीवास्तव राजिम का एक वरिष्ठ नागरिक, समाज सेवक एवं साहित्यकार हैं तथा आय का कोई निश्चित साधन नहीं होने एवं आर्थिक गंभीर तंगी परिस्थिति में मजबूर होकर सहायता हेतु अभ्यावेदन रेडक्रॉस को दिया था। उक्त अभ्यावेदन पर विचारोपरांत अध्यक्ष व कलेक्टर श्री निलेश कुमार क्षीरसागर द्वारा आज जिला कार्यालय में श्री श्रीवास्तव को इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी गरियाबंद द्वारा 10 दस रूपये का चेक प्रदान कर आर्थिक मदद की गई

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57