Advertisement

कलेक्टर ने की निर्माण कार्यो की समीक्षा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गरियाबंद 24 अगस्त 2021/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में निर्माण कार्य क्रियान्वयन एजेंसी विभाग के अधिकारियों की बैठक में जिले में खनिज विकास न्यास निधि, सांसद व विधायक निधि, आदिवासी विकास एवं अन्य विभागीय मदों से स्वीकृत निर्माण कार्यो की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ श्री संदीप अग्रवाल भी सम्मिलित हुए। कलेक्टर ने खनिज विकास न्यास निधि से वर्ष 2019-20 में स्वीकृत आंगनबाड़ी केन्द्र भवन, हाट-बाजार शेड, लघु वनोपज प्रसंस्करण केन्द्र, उचित मूल्य दुकन, स्वसहायता भवन, मुक्तिधाम शेड निर्माण, यात्री प्रतिक्षालय निर्माण कार्य के अद्यतन प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया। साथ ही संबंधित विभागों को कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कार्यो में प्रगति लाने सभी जनपद सीईओ को जनपद स्तर पर पंचायतवार समीक्षा करने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि प्रशासकीय प्रक्रिया के तहत स्वीकृत सभी निर्माण कार्य पूर्ण किया जाना है। कार्यो में किसी प्रकार के दिक्कत होने पर क्रियान्यन एजेंसी विभाग के अधिकारी जिला कलेक्टर अथवा जिला पंचायत के सीईओ को अवगत कराना सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने सभी जनपद सीईओ को ग्राम पंचायतवार विभिन्न मदों से स्वीकृत कार्यो की सूची जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने निर्देशित किया। कलेक्टर ने कहा कि अधिकारी कार्यो की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए सभी पुराने स्वीकृत लंबित कार्य पूर्ण कराये। उन्होंने पन्द्रहवें वित्त आयोग की राशि से आंगनबाडी केंद्र भवन का लंबित कार्य पूर्ण कराने कहा। कलेक्टर ने सी.एस.ई.बी के कार्यपालन अभियंता को इंदागांव में निर्माणाधीन 132 के.व्ही. विद्युत सबस्टेशन क्षेत्र अंतर्गत विद्युत लाईन विस्तार हेतु ग्रामीणों की मांग के अनुसार प्रस्ताव शासन को प्रेषित करने निर्देशित किया। कलेक्टर ने कार्य पूर्ण होने पर अधिकारियों को यू.सी.,सी.सी संबंधित विभाग को प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिये। बैठक में सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग श्री एल.आर कुर्रे, जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी श्री एस.के बंजारे, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री एम.आर जाटव, सभी जनपद सी.ई.ओ सहित निर्माण कार्य क्रियान्वयन एजेंसी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57