Advertisement

धर्मांतरण के विरूद्ध भाजयुमो का जनजागरण पदयात्रा कल 25 को

breaking news

धर्मांतरण के विरूद्ध भाजयुमो का जनजागरण पदयात्रा कल 25 को

ब्यूरो चीफ/सरगुजा// भाजयुमो प्रदेश संगठन के आह्वान पर भाजयुमो सरगुजा का धर्मांतरण के विरूद्ध जनजागरण पदयात्रा  25 अगस्त को स्थानीय राम मंदिर से प्रात: 11 बजे भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, पूर्व विधायक विजयनाथ सिंह, नेता प्रतिपक्ष नगर पालिक निगम अंबिकापुर प्रबोध मिंज, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता अम्बिकापुर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला तथा वरिष्ठ भाजपा नेताओं व जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में निकलेगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

यह जानकारी देते हुए भाजयुमो जिला अध्यक्ष विश्व विजय तोमर एवं नगर मंडल अध्यक्ष निशांत सिंह शोलु ने बताया कि प्रदेश में बढते धर्मांतरण की घटनाओं के विरूद्ध प्रदेश संगठन के आह्वान पर धर्मांतरण जनजागरण पदयात्रा का आयोजन भाजयुमो सरगुजा ने किया है जिसमें पार्टी संगठन के कार्यकर्ता पदाधिकारियों के साथ साथ आम जन मानस भी हिस्सा लेगी.. भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने सभी भाजपा व मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं सहित आम जनता को भी जनजागरण पदयात्रा में शामिल होने की अपील की है।

Invitation

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05