Advertisement

अभाविप गोहरापदर नगर अध्यक्ष अनिल कुमार साहू और नगर मंत्री क्षितिज तिवारी बने

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गरियाबंद के अन्तर्गत गोहरापदर इकाई में कार्यकारिणी का गठन किया गया । जिसमें मुख्य रूप से महासमुंद विभाग के विभाग संगठन मंत्री चंदराम साहू मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में मौजूद रहें । नगर के सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में गोहरापदर इकाई के नगर मंत्री क्षितिजनारायण तिवारी को बनाया गया एवं नगर अध्यक्ष अनिल कुमार साहु नियुक्त किए गये। नगर मंत्री क्षितिजनारायण तिवारी ने कहा कि पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे तथा सदैव छात्रहित व राष्ट्रहित में कार्य करेंगे एवं नगर मंत्री का जो दायित्व दिया गया उसके लिए हृदय से धन्यवाद दिया । सहमंत्री रंजन यादव और डिगनेश्वर यादव को बनाया गया उन्होंने कहा अगर छात्रहित में सड़क की लड़ाई लड़नी पड़ी तो भी हम पीछे नहीं हटेंगे । साथ ही सहमंत्री जयमनी कुलदीप,खिलेश्वरी सिन्हा, कोष प्रमुख राजेश नागेश,सह प्रमुख अरविंद साहु,कार्यालय प्रमुख सुभाष यादव, सह प्रमुख केशव अग्रवाल, राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख मोहन यादव, सह प्रमुख धनमती यादव,SFD प्रमुख त्रिवेन्द्र साहु, सह प्रमुख उमेश यादव, SFS प्रमुख युधिष्ठिर नायक,सह प्रमुख ओमप्रकाश नागेश, महाविद्यालय प्रमुख मनोज वैष्णव, सह प्रमुख चुम्मन बिसी, विद्यालय प्रमुख रूपेश यादव, सह प्रमुख कृष्णकांत वैष्णव, सोशल मीडिया प्रमुख संजीव सिन्हा, सह प्रमुख आरती यदू,भारत चक्रधारी,जनजाति छात्र प्रमुख तेज ध्रुवा,सह प्रमुख लक्ष्मण सोम, क्रीड़ा प्रमुख लिकेश नागेश,सह प्रमुख शुभम सिन्हा, नगर कार्यकारिणी सदस्य याचना यादव,भोला पुजारी,दुलेश्वर नागेश, खेमराज बंजारे,भुनेश्वर  सिन्हा,मिथलेश नाग,जमुना यादव,उषा यादव,जितेंद्र नागेश, त्रिभुवन ताम्रकार,संदीप कश्यप को बनाया गया । सभी नवीन दायित्ववान कार्यकर्ताओ को जिला संयोजक अनंत सोनी,छुरा नगर मंत्री भिषेक पांडेय,देवभोग नगर मंत्री आकांक्षा जायसवाल आदि लोगों ने बधाई दी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57