Advertisement

छत्तीसगढ़ : नारी शक्ति विषय पर मुख्यमंत्री ने दिया जनता को संदेश 

नारी शक्ति की रक्षा के लिए शिक्षा, सेहत, स्वावलम्बन और आत्मसम्मान के लिए किया जा रहा है सतत् प्रयास-भूपेश बघेल

नारी शक्ति विषय पर मुख्यमंत्री ने दिया जनता को संदेश 

छत्तीसगढ़: 14 मार्च 2021लोकवाणी कार्यक्रम के 16वीं कड़ी का आयोजन कांकेर विकासखण्ड के नवीन ग्राम पंचायत पुसावंड में सामुहिक श्रवण किया गया, जिसे ग्रामीणों ने उत्साह पूर्वक सुना। मुख्यमंत्री ने रेडियो के माध्यम से ’नारी शक्ति की बात’ विषय पर प्रदेश की जनता से मुखातिब हुए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोकवाड़ी के माध्यम से कहा कि छत्तीसगढ़ की कल्पना ही छत्तीसगढ़ महतारी के रूप में करते हैं,  छत्तीसगढ़ को मां के रूप में, मातृशक्ति के रूप में, देखने और समझने का विचार हमें अपने पुरखों से विरासत में मिला है। राज्य गठन के बाद हमें लगता था कि यह भाव और अधिक सम्मान पाएगा, इसे सार्थक बनाया जाएगा। सरकार गठन के बाद डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा द्वारा रचित उस ’’छत्तीसगढ़ी गीत को राज्य गीत घोषित किया, जिसमें कहा गया है, अरपा, पइरी के धार, महानदी हे अपार, इंद्रावती ह पखारे तोर पइयां, महूँ पाँव परँव तोर भुइँया, जय हो-जय हो छत्तीसगढ़ मइया’’। इस तरह हमने महिलाओं के प्रति अपनी सरकार की प्राथमिकता को स्पष्टतः घोषित किया है। उन्होंने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ में दंतेश्वरी, बम्लेश्वरी, महामाया, चंद्रहासिनी, दुर्गा, शीतला और देवी के हर स्वरूप को पूजा जाता है। इस तरह हमारे जनमानस में मातृशक्ति की आराधना का जो भाव है, उसे हमने नए ढंग से प्रतिष्ठित किया जा रहा है। भूपेश बघेल ने कहा कि महिलाओं को आदर देने का संस्कार जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है उनके अधिकारों की रक्षा करना, उनकी शिक्षा, सेहत, स्वावलम्बन, आत्मसम्मान के लिए सतत् प्रयास करना है।
   दंतेवाड़ा जिला के हिरमी बाई ने प्रदेश के मुखिया से मुखातिब होते हुए हल्बी बोली में कहा कि  प्रदेश चो मुुखिया के मैं जय जोहार करेंसे। जय जोहार। मोचो नाम हिरमी बाई नाम आए। मैं दंतेवाड़ा जिला के कुआकोंडा ब्लॉक चो टिकनपाल भठ्टीपारा मंे रहू आए। आमचो गांव गोटक दी ने महिला एवं बाल विकास विभाग बाटले बाल संदर्भ मेला होइलि। त मैं मोच पिला नेउर ले मोच पिला के डॉक्टर मन सांगला कि कमजोर आसे। एके एनआरसी अस्पताल में भर्ती करु पड़े तेे। मोच पिला अच्छा होय बोलू सांगलों ने मैं ना के नि ले और पंद्रह दिन में मोचो पिला के अच्छा देखभाल हो ली। दू, तीन टाइम चो काय-काय दवई मन ब ल देते रहाय डॉक्टर मन अउ पाछे एको बार बोली नई पैसा मोला दिला और मोचो पिला के अच्छा होलो से चो वजन बहुत अच्छा से बाढ़ली, स्वास्थ्य आसे, अच्छा खेलिसे, अच्छा खाये से तीन बार-चार बार खाये से पिला ऐ दे आए। आगे तो ऐ दारी आंगनबाड़ी जाये चो पिला मन भात बासी खायोसे, रोटी, भात, सब्जी, दाल सबाय चीज देवाल, अण्डा देवाल, लड्डू देवाल त आमाचो पिला मन के नेउ हुआ। आमचो प्रदेश चो मुखिया को मैं खूबे-खूबे धन्यवाद देयेंसे। मोर पिला चो जीव बाच ली। रंग-रंग चो हु ना चो, योजना मन चो फायदा के मिले से। आमचो पिला मन के खूबे खुस आसे। बहुत-बहुत धन्यवाद, जय जोहार।
   एकता जी, निश्चित तौर पर कोरोना-कोविड-19 देश और दुनिया के लिए एक नए तरह का संकट था। इस संकट से निपटने में हमें जो सफलता मिली है, उसमें नारी शक्ति का बड़ा योगदान है। अपने परिवार को संभालने, घर-गृहस्थी के साथ आजीविका संभालने की जिम्मेदारी आप लोगों ने बखूबी निभाई है। इस दौरान हमारे गांवों में खेती-किसानी का काम भी हुआ, जंगलों में वनोपज संग्रह, महात्मा गांधी नरेगा के तहत रोजगार, आंगनवाड़ी तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में महिलाओं का योगदान अभूतपूर्व रहा है।   कोरोना संकट में टीकाकरण में सहयोग करें। टीका लगाने और लगवाने का काम भी आपके बिना पूरा नहीं होगा।    टीका लगाने के बाद भी मास्क, सुरक्षित दूरी तथा हाथों को साबुन से बार-बार धोने जैसे उपाय करते रहें।
इस अवसर पर पुसावंड के सरपंच चन्द्रकांत वट्टी, उप सरपंच मानोबाई जैन, पंचगण अनिव वट्टी, लतखोर यादव, संजीत सलाम, राधेलाल कुलदीप, सोनबत्ती ध्रुवा, लाखो कुंजाम, सुलोचना सहारे, छम्मनबती मरकाम, कंुति सार्वा, करारोपण अधिकारी राजेन्द्र राठौर, सचिव चिंताराम यादव और साधुराम मण्डावी, शिक्षक रामनाथ भारद्वाज, मुन्नाराम कुलदीप, वरिष्ठ नागरिक प्रीतम सेठिया, रामेश्वर सार्वा, कृष्णा सार्वा, छात्र-छात्राएं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।   
लोकवाणी का आगामी प्रसारण 11 अप्रैल को होगा। जिसमें मुख्यमंत्री
श्री भूपेश बघेल द्वारा  ‘नया बजट-नए लक्ष्य’ का प्रसारण किया जाएगा। 24, 25 एवं 26 मार्च को फोन नम्बर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके आप अपने विचार, सुझाव, सवाल रिकार्ड करा सकते हैं।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47