Advertisement

अब सोशल मीडिया के जरिए मांग की जाएगी बिजली.!सामने आए जिले के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर / youtuber दितेश राय

अब सोशल मीडिया के जरिए मांग की जाएगी बिजली.!सामने आए जिले के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर / youtuber दितेश राय

सूरजपुर जिले के ओड़गी ब्लॉक में कई गाओं में बिजली नही पहुँची है जबकि छत्तीसगढ़ एक सरप्लस बिजली वाला राज्य है.!
इस क्षेत्र के लोगो द्वारा कई वर्षों से मांग की जा रही है कि वहां बिजली पहुँचाई जाए परंतु इस ओर ना शाशन का ध्यान जाता है ना प्रशाशन का, बहाना सिर्फ एक कि ये एक अभ्यारण क्षेत्र है इसलिए यहाँ बिजली नही पहुचाई जा सकती है
सूरजपुर जिले के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर /youtuber दितेश राय ने मुद्दे को फिर से उठाया है साथ ही जर उस जनप्रतिनिधि तक पहुँच कर उनसे सहयोग की अपील भी की है और सूरजपुर कलेक्टर गौरव सिंह जी से भी मुलाकात कर इस पर पहल करने का निवेदन किया है.!

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जहां आज पूरा देश डिजिटल हो रहा है वहीं सूरजपुर मुख्यालय से महज 50 किलोमीटर दूर कई ऐसे गाओं जहाँ बिजली नही होने के कारण ऑनलाइन पढ़ाई नही हो पा रही है, लोग बाहरी दुनिया से अछूते महसूस कर रहे है.!

दितेश राय ने अपना सुझाव भी रखते हुवे कहा कि आज टेक्नोलॉजी बहुत आगे आ गई है और बिजली के कवर वाले तार के माध्यम से गाओं तक बिजली पहुँचाई जा सकती है, जिस से जंगली जानवरों को किसी प्रकार की क्षति नही पहुचेगी ऐसा अनुमान है
आगे अगर मांग पूरी नही होती है तो ग्रामवासियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी व सोशल मीडिया में हैशटैग चलाने की योजना बनाई गई है.!
बिजली के इस मुद्दे को लेकर वहां के ग्रामीण काफी नाराज है और साथ ही सोशल मीडिया में इस मुहिम को काफी जनसमर्थन भी देखने को मिल रहा है..!

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47