सभी आदर्श गोठानों में पशु चिकित्सक तैनात करने के निर्देश

सभी आदर्श गोठानों में पशु चिकित्सक तैनात करने के निर्देश

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)


ब्यूरो चीफ/सरगुजा//   
कलेक्टर  संजीव कुमार झा ने रविवार को अम्बिकापुर जनपद अंतर्गत सोहगा, मेण्ड्राकला व केशवपुर गोठान का निरीक्षण किया ।  उन्होंने गोठानों में थ्री टियर केज युक्त आधुनिक पद्धति से की जा रही मुर्गी पालन का अवलोकन कर समूह की महिलाओं से चर्चा किया।

उन्होंने पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुर्गी पालन की तकनीकी जानकारी समूह की महिलाओं को दें तथा सभी 14 आदर्श गोठानों में एक पशु चिकित्सक की प्रतिदिन ड्यूटी लगाए। कलेक्टर ने सोहगा गोठान में बनाये गए पारंपरिक शेड की सराहना की और इसीप्रकार  के शेड सभी गोठानों मे तैयार करने के निर्देश दिए।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

उन्होंने बटेर पालन के लिए जरूरी तकनीकी मार्गदर्शन देने पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को दिए। मेण्ड्राकला गोठान में स्थित डबरी में  बतख पालन के लिए पशु चिकत्सक एवं जनपद सीईओ को कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। गोठान में गोबर खरीदी  एवं वर्मी कम्पोस्ट निर्माण की धीमी प्रगति के लिए आरएईओ को फटकार लगाते हुए सुधार लाने के निर्देश दिए।

इसीप्रकार केशवपुर गोठान का निरक्षण के दौरान उपसंचालक उद्यान को गोठानों में बाड़ी विकास के तहत सब्जी की खेती के लिए महिलाओं  को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपसंचालक उद्यान के एस पैकरा, पशु चिकित्सक डॉ सीके मिश्रा, जनपद सीईओ  एसएन तिवारी, वैज्ञानिक डॉ प्रशांत शर्मा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।