नेशनल लोक अदालत में मोटर दुर्घटना एवं एनआई एक्ट दावों का अधिक से अधिक होगा निराकरण
ब्यूरो चीफ/सरगुजा// जिला एवं सत्र न्यायधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष आर.बी.घोरे की अध्यक्षता में 11 सितम्बर को आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत के संबंध में बैठक का आयोजन सोमवार को किया गया। न्यायधीश घोरे ने कहा कि नेशनल लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण एवं एनआई एक्ट के मामलों के अधिक से अधिक निराकरण कराएं। उन्होंने बीमा कंपनी के अधिकारियों एवं बीमा कंपनी के अधिवक्तओं को नेशनल लोक अदालत में राजी-नामा के जरिए प्रकरणों का निराकरण किए जाने का प्रयास करने हेतु कहा।
बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जर्नादन खरे, अधिवक्ता जर्नादन त्रिपाठी, सागर प्रजापति, लक्ष्मी सिन्हा, दिवाकर नामदेव सहित बीमा कंपनी एवं बैंक के अधिकारी उपस्थित थे।









