Advertisement

आदर्श विद्यालय बनाने हेतु डीईओ ने आदेश जारी कर गौतम शर्मा को दी जिम्मेदारी

आदर्श विद्यालय बनाने हेतु डीईओ ने आदेश जारी कर गौतम शर्मा को दी जिम्मेदारी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

राकेश जायसवाल ब्यूरो चीफ सूरजपुर । कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने 28 जुलाई 2021 को राज्यपाल अवार्डी शिक्षक गौतम शर्मा के द्वारा शाला विकास के लिए किये गये कार्यों से प्रभावित होकर उनके विद्यालय शासकीय प्राथमिक शाला झारपारा, पम्पापुर की तर्ज़ पर जिले के 10 शासकीय विद्यालय का चयन कर आदर्श विद्यालय बनाने हेतु मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करने का मौखिक निर्देश दिया गया था, जिसके परिपालन में गौतम शर्मा ने जिले के विकासखंड सूरजपुर और रामानुजनगर के 5-5 विद्यालय कुल 10 विद्यालय का चयन करके विद्यालय की प्रोफाइल व सूची कलेक्टर को प्रस्तुत कर दिया है। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय ने 6 सितम्बर 2021 को लिखित आदेश जारी कर जिले के चयनित विद्यालयों को आदर्श विद्यालय में परिवर्तित करने हेतु मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करने हेतु शिक्षक गौतम शर्मा को आदेशित करने के साथ विद्यालयों की सूची भी जारी कर दिया है, जो इस प्रकार है – विकासखंड सूरजपुर के 5 विद्यालय- शासकीय प्राथमिक शाला चट्टीडांड़ जयनगर, संकुल केन्द्र जयनगर, शासकीय प्राथमिक शाला नवगई, संकुल केन्द्र बसदेई, शासकीय प्राथमिक शाला कन्या बड़कापारा, संकुल केन्द्र नवापारा सूरजपुर, शासकीय प्राथमिक शाला पाठकपुर, संकुल केन्द्र सुंदरगंज, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पोड़ी संकुल केन्द्र सलका और विकासखंड रामानुजनगर के 5 विद्यालय शासकीय प्राथमिक शाला चन्दरपुर संकुल केन्द्र सोनपुर, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनपुर संकुल केन्द्र सोनपुर, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चन्दरपुर संकुल केन्द्र सोनपुर ,शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दवना संकुल केन्द्र रामानुजनगर व शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सरईपारा संकुल केन्द्र रामानुजनगर शामिल हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57