छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरगुजा
Trending

स्वच्छ भारत मिशन: राज्य सलाहकार ने अम्बिकापुर व उदयपुर जनपद के गांवों का किया निरीक्षण

राज्य स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की राज्य सलाहकार मोनिका सिंह ने अम्बिकापुर व उदयपुर जनपद के ग्राम पंचायतों में स्वच्छता कार्यों, ओडीएफ प्लस और अपशिष्ट प्रबंधन की समीक्षा की।

राज्य स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की राज्य सलाहकार ने अम्बिकापुर व उदयपुर जनपद के ग्राम पंचायतों का किया निरीक्षण

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

अंबिकापुर, 18 जनवरी 2026 | जिला संवाददाता |स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत निर्मित परिसंपत्तियों एवं संचालित गतिविधियों की क्रियाशीलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य सलाहकार, राज्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) श्रीमती मोनिका सिंह द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर एवं उदयपुर के विभिन्न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने उदयपुर जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उदयपुर, रामनगर, पुटा एवं झिरमिट्टी, वहीं अम्बिकापुर परिक्षेत्र के ग्राम सकालो एवं अजीरिमा में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत क्रियान्वित कार्यों एवं विभिन्न घटकों का अवलोकन किया।

राज्य सलाहकार श्रीमती मोनिका सिंह ने ग्रामीणों एवं पंचायत स्तरीय अमलों को संबोधित करते हुए मिशन के कार्यों एवं योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत संलग्न महिला स्व सहायता समूहों से चर्चा की तथा घरों में गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के लिए ग्रामीणों को स्वच्छाग्रह किया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इस दौरान 15वें वित्त आयोग मद से महिला समूहों के मानदेय भुगतान को लेकर उपस्थित सचिव एवं सरपंचों को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही ग्रामीणों को यूजर चार्ज के प्रति जागरूक करने एवं नियमित संग्रहण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान सामुदायिक शौचालयों एवं सोकपिट निर्माण की क्रियाशीलता, उपयोग एवं रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही ओडीएफ स्थायित्व एवं ओडीएफ प्लस ग्राम निर्माण को लेकर डोर-टू-डोर स्वच्छता संवाद करने, स्कूलों एवं आंगनबाड़ियों में स्वच्छता के महत्व पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही गई।

उन्होंने मॉडल ग्राम निर्माण के लिए कोटवार एवं चौकीदारों के माध्यम से नियमित स्वच्छता मुनादी कराने, प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को विशेष स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित करने तथा स्वच्छाग्राही दीदियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं जिला व जनपद स्तर पर सम्मान किए जाने के भी निर्देश दिए।


 

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!