Advertisement

ग्राम-सुपेबेड़ा में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

रिपोर्ट-रिखीराम नागेश/गरियाबंद

प्रत्येक सोमवार को लगेगा जांच शिविर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

 

गरियाबंद 08 सितम्बर 2021/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसारगर के निर्देशानुसार जिले के सुदूर अंचल विकासखण्ड देवभोग के किडनी रोग से प्रभावित ग्राम सुपेबेड़ा में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयेाजन किया गया, जिसमें विशेष रूप से किडनी मरीजों का जांच, उपचार, परामर्श एवं किडनी संबंधी बिमारियों के प्रति लोगों में जनजागरूकता एवं इनसे बचाव के उपाय की जानकारी दी गई। डाॅ. एन. आर. नवरत्न, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा शिविर में आये मरीजों को किडनी बीमारी से संबंधित जागरूकता लाते हुए इसके रोकथाम एवं बचाव के उपाय तथा स्वस्थ जीवन शैली अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। उक्त कैंप में जिला मेडिकल बोर्ड के नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा कुल 11, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ द्वारा कुल 02, मुख स्वास्थ्य संबंधी कुल 02 तथा अन्य रोग संबंधी मरीजों का जांच-उपचार किया गया। साथ ही शिविर मे आए 08 वयोवृद्ध मरीजों को वाकिंग स्टिक वितरण किया गया तथा किडनी के 11 संभावित मरीजों का रक्त नमूना जांच हेतु लिया गया। शिविर में जिला मेडिकल बोर्ड के सदस्य डाॅ. एच.के. चौहान, डाॅ. ए.के. हुमने, डाॅ. टी.सी. पात्रे एवं डाॅ. महावीर प्रसाद अग्रवाल द्वारा जांच-उपचार कर किड़नी संबंधी दवाईयों का वितरण किया गया, डाॅ. अग्रवाल को प्रत्येक सोमवार को ग्राम-सुपेबेड़ा में किड़नी संबंधी विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने हेतु जिला कार्यालय द्वारा आदेशित किया गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47