Advertisement

कीचड़ से भरी गांव की सड़कें, बारिश के समय चलना हुआ मुश्किल

कीचड़ से भरी गांव की सड़कें, बारिश के समय चलना हुआ मुश्किल

चुनाव के समय आते हैं नेता जीतने के बाद भूल जाते है..

ओड़गी – बारिश ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी है बारिश के बाद सड़कों पर गड्ढा होने से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है प्रशासन की अनदेखी के चलते ग्रामीण नरकीय जीवन जीने को मजबूर है। कच्चा रास्ता और उसमें गड्ढा भी हो जाने से ग्राम पंचायत आनंदपुर (उईकापारा) के ग्रामीणों को सोसायटी गोदाम की ओर जाना और बाहर निकलना मुश्किल हो गया है । उईका पारा से पंचायत भवन आनंदपुर तक 400 मीटर कच्ची रोड बारिश के कारण कीचड़ में तब्दील हो गया है । यहां भवंरखोह आनंदपुर गांव में कुछ ही सीसी रोड सड़कें बन पाई है। बाकी सब मिट्टी वाले रोड हैं। बरसात के मौसम में जब बारिश होती है तो भवंरखोह आनंदपुर के कच्ची सड़कों में इतना ज्यादा कीचड़ हो जाता है कि साधन तो दूर की बात है लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

वादे से मुकर गए नेता

ग्रामीणों ने बताया कि जब चुनाव का समय होता है तो नेता लोग आते हैं और वोट मांगते हैं वादे करते हैं लेकिन जीतने के बाद वह मुड़कर नहीं देखते हैं और भूल जाते हैं ।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47