Advertisement

पीड़ित ने किराए पर दी थी ट्रैक्टर ट्राली और हल ,अब वापस मांगने पर देता है धमकी

पीड़ित ने किराए पर दी थी ट्रैक्टर ट्राली और हल ,अब वापस मांगने पर देता है धमकी

एक माह पूर्व थाने में की थी शिकायत परंतु कोई कार्यवाही नही.

ओड़गी – सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत चेंद्रा का दबंगई मामला सामने आया है । जहां पर पीड़ित व्यक्ति से किराए पर ट्रैक्टर ट्राली और हल गांव के ही दूसरे व्यक्ति के द्वारा लिया गया था । परंतु अब पीड़ित व्यक्ति अपने यंत्र को वापस मांगता है तो दबंगई गिरी दिखाया जा रहा है । ग्राम पंचायत चेंद्रा निवासी अवध कुशवाहा पिता रामधारी राम जाति कोईरी उम्र 54 ने गांव के ही चंद्र प्रताप गुर्जर पिता नेहरू लाल गुर्जर जाति गुर्जर उम्र 28 वर्ष को 3 माह पूर्व अपना ट्रैक्टर ट्राली और हल किराए पर दिया था। वह पीड़ित को बोला था कि तुम्हें हर माह दस हजार की दर से किराया अदा करूंगा । परंतु उसके द्वारा आज तक पीड़ित को न किराया न उपकरण वापस किया गया है ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

वापस मांगने पर दिखाता है दबंगई
जब पीड़ित के द्वारा चंद्र प्रताप गुर्जर से अपना किराया उपकरण मांगा गया तो उसके द्वारा बोला गया कि मैं ट्रैक्टर का ट्राली नागर वापस नहीं करूंगा ना ही किराया दूंगा। तुम्हें जहां जाना है जा सकते हो मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है और ज्यादा होशियारी करोगे तो तुम्हें देख लूंगा।

पीड़ित ने एसपी से की शिकायत
पीड़ित ने 7 सितंबर 2021 को सूरजपुर एसपी भावना गुप्ता से शिकायत की है परंतु अभी तक कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई है। इससे पहले पीड़ित ने थाना चेंद्रा में एक माह पूर्व शिकायत की थी परंतु पुलिस वालों का कहना था कि वह घर पर मिलता ही नहीं है। अब देखने की बात यह है कि पीड़ित को न्याय मिलता है कि नहीं कि ऐसे ही कागज़ी लीपापोती कर मामला को दबा दिया जाएगा ।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47