Advertisement

विनय लंगेह सी.ई.ओ जिला पंचायत को कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन 

विनय लंगेह सी.ई.ओ जिला पंचायत को कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन 

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
ब्यूरो चीफ/सरगुजा// छ0ग0 प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा सरगुजा के संभागीय अध्यक्ष योगेन्द्र तिवारी एवं जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधि मण्डल के द्वारा नवनियुक्त विनय कुमार लंगेह सी.ई.ओ. जिला पंचायत सरगुजा से सौजन्य भेंट कर पुष्पगुच्छों से स्वागत करते हुए जिला पंचायत के अधीनस्थ कार्यरत् कर्मचारियों के समस्याओं के संबंध में कई बार संगठन के द्वारा पत्र देने के बावजूद भी कार्यवाही नहीं करने पर आज संगठन द्वारा डेलीगेशन किया गया।
जिसमें मुख्य रूप से जिला पंचायत अम्बिकापुर से सेवा निवृत्त हुए एक वर्ष से भी अधिक जिन कर्मचारियों के समस्त स्वत्वों/क्लेमों का भुगतान आज दिनांक तक ना करते हुए संबंधित कर्मचारियों क्लेम भुगतान करने में परेशान एवं टालमटोल किया जा रहा है। संगठन द्वारा शासन के निर्देशानुसार उनके समस्त स्वत्वों/क्लेमों का भुगतान तत्काल करने एवं दोषी प्रभारी के ऊपर कार्यवाही करने हेतु ज्ञापन सौंपा गया। जिस पर संज्ञान लेते हुए विनय कुमार लंगेह सी.ई.ओ. जिला पंचायत अम्बिकापुर द्वारा संबंधित स्थापना प्रभारी को फटकार लगाते हुए संबंधित सेवा निवृत्त कर्मचारियों को तत्काल भुगतान करने हेतु निर्देशित किया गया।
साथ ही कर्मचारियों के सर्विस बुक सत्यापन, पासबुक का संधारण, लंबित समयमान, वेतनमान का निर्धारण कर भुगतान, लंबित पदोन्नति, लंबित पेंशन निर्धारण एवं अन्य मांगों सहित ज्ञापन सौंपा गया। जिस पर सी.ई.ओ. जिला पंचायत द्वारा शीघ्र निराकरण करने हेतु आश्वासन दिया गया। संगठन द्वारा विनय लंगेह सी.ई.ओ. जिला पंचायत का आभार व्यक्त किया गया।
ज्ञापन सौपते समय संगठन के संभागीय अध्यक्ष योगेन्द्र तिवारी, जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव, उपाध्यक्ष सुधीर राणा, नागेन्द्र गुप्ता, सचिव संजय यादव, राकेश पुरी, कोषाध्यक्ष संतोष दुबे, ब्लाॅक अध्यक्ष आशुतोष दुबे, तहसील अध्यक्ष शोभनाथ राम (व्यास) उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47