जिले में 1 लाख 5 हजार हेक्टेयर में खरीफ धान की खेती पूरी

जिले में 1 लाख 5 हजार हेक्टेयर में खरीफ धान की खेती पूरी

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

 ब्यूरो चीफ/सरगुजा//   उप संचालक कृषि  एम.आर. भगत ने बताया है कि खरीफ सीजन 2021 में जिले के लिए निर्धारित लक्ष्य 1 लाख 5 हजार 340 हेक्टेयर में धान की खेती पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया है कि किसानों ने 44 हजार 450 हेक्टेयर में बोता तथा 60 हजार 890 हेक्टेयर में रोपा पद्धति से धान की खेती की है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

खरीफ फसल 2021 के क्षेत्राच्छादन का कुल लक्ष्य 1 लाख 64 हजार 730 हेक्टेयर निर्धारित किया गया है। इस वर्ष 1 लाख 5 हजार 346 हेक्टेयर में धान की खेती की जा रही है। इसमें बोता और रोपा पद्धति से शत-प्रतिशत खेती हो गई है। इसी प्रकार मक्का, अरहर, मूंग, मूंगफली और तिल की खेती भी शत-प्रतिशत पूरी हो गई है।

जिन फसलों की बोनी अब तक शेष है उनमें ज्वार, कोदो, कुटकी, उड़द, कुल्थी, रामतिल, सूरजमुखी, अरंडी, रेशेदार व अन्य फसल शामिल है। इस वर्ष ज्वार, कोदो, कुटकी व रागी की खेती 3 हजार 110 हेक्टेयर तथा रेशेदार व अन्य फसल 8 हजार 100 हेक्टेयर क्षेत्र में की जाएगी।