Advertisement

प्रयास और एकलव्य के 22 छात्र जेईई मेन्स में सफल

प्रयास और एकलव्य के 22 छात्र जेईई मेन्स में सफल

ब्यूरो चीफ/सरगुजा//   गंगापुर स्थित प्रयास अवासीय विद्यालय के 18 तथा  एकलव्य आदर्श विद्यालय मैनपाट के 4 छात्रों ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित जे.ई.ई  मेंस 2021 की परीक्षा में सफल होकर जेईई एडवांस के लिए क्वालीफाई किया है। कलेक्टर  संजीव कुमार झा, जिला पंचायत सीईओ  विनय कुमार लंगेह, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास  जे आर नागवंशी सहित जिले अधिकारियों  ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

सहायक आयुक्त  जे आर नागवंशी ने बताया है कि प्रयास विद्यालय के 45 विद्यार्थियों ने जेईई मेंस की परीक्षा दी थी जिनमें से 18 विद्यार्थियों ने एडवांस के लिए क्वालीफाई किया है। क्वालीफाई करने वाले विद्यार्थियों में आरविन सिंह, अमन रवानी, अनुराधा जायसवाल, आर्ची राय, जोगेंद्र कुमार, किरण सिंह, नरेंद्र सिंह, नीलकमल राम, निखिल वर्मा, पीताम्बर साय, प्रद्युमन सिंह, पूनम सिंह, राहुल पैकरा, संजीत एक्का, सिप्रयानुस तिर्की, सोमा, सुनीता तथा वीरेंद्र कुमार शामिल है वही एकलव्य विद्यालय के अशोक मिंज, श्रवण, भरत लाल तथा विवेक ठाकुर शामिल है।

प्रशासन की पहल से सत्र 2013-14 में मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के तहत शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय की स्थापना अम्बिकापुर, सरगुजा में किया गया। जिसमें संभाग से प्राक्चयन परीक्षा से चयनित छात्र-छात्राओं को जे.ई.ई. तथा नीट की कोचिंग के साथ सीजी बोर्ड पाठ्यक्रम का अध्यापन कराया जाता है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05