Advertisement

जिला पंचायत सी.ई.ओ. ने किया गौठानो का निरीक्षण

जिला पंचायत सी.ई.ओ. ने किया गौठानो का निरीक्षण

 
ब्यूरो चीफ/सरगुजा//   जिला पंचायत सी.ई.ओ. विनय कुमार लंगेह ने गुरुवार को मैनपाट जनपद के कुनिया और उडुमकेला गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने चारागाह में कम  क्षेत्र में लगे नैपियर घास को विस्तारित कर 5 एकड़ में लगाने के निर्देश दिए। उडुमकेला गोठान में वर्मी टांका में नाली निर्माण नहीं होने पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और तकनीकी सहायक को फटकार लगाते हुए शीघ्र निर्माण करने के निर्देश दिए।

जिला पंचायत सी.ई.ओ. ने कुनिया गौठान में समूह की महिलाओं द्वारा किये जा रहे मुर्गी पालन, बटेर पालन सब्जी की खेती का निरीक्षण किया। समूह की महिलाओं से चर्चा कर वर्मी खाद निर्माण आदि की जानकारी ली। उन्होंने मुर्गी शेड में आवश्यक मरम्मत कार्य करने तथा गौठान में महिलाओं के आय बढ़ाने 5 आयमूलक गतिविधिययाँ संचालित करने के निर्देश दिए।उन्होंने उडुमकेला गोठान में गोबर खरीदी तथा वर्मी खाद निर्माण को लेकर सचिव और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को आवश्यक सुधार लाकर प्रगति लाने के निर्देश दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

लंगेह ने उडुमकेला गोठन के सामने बन रहे सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण कर धीमी प्रगति और नाराजगी व्यक्त करते हुए तेजी से निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शौचालय निर्माण पूरा होने पर उस़के उपयोग भी सुनिश्चिचित करांए। इस दौरान जनपद सी.ई.ओ. जय गोविंद गुप्ता, डीपीएम राहुल मिश्रा वैज्ञानिक  डॉ. प्रशांत शर्मा, विवेक वर्मा, जीतेन सरकार सहित कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47