स्वरोजगार हेतु 82 प्रकरण अनुमोदित

ब्यूरो चीफ/सरगुजा// मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना अंतर्गत वर्ष 2021-22 हेतु प्राप्त आवेदनों में से 82 प्रकरणों का अनुमोदन 3 सितंबर को आयोजित टास्क फोर्स कमेटी की बैठक में किया गया । जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक अब्दुल शाकिर ने बताया है कि टास्क फोर्स की बैठक में 118 पर साक्षात्कार उपरांत 82 प्रकरणों को बैंक प्रेषण हेतु अनुमोदन किया गया। तेरह प्रकरणों में कमी सुधार तथा 20 प्रकरणों में हितग्राही अनुपस्थित रहने के कारण अगले टीएफसी में रखने हेतु लंबित रखा गया तथा 3 प्रकरण अपात्र होने के कारण निरस्त किए गए।











