Advertisement

भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता के साथ पूरा संगठन व भाजपा खड़ी है- पवन साय

भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता के साथ पूरा संगठन व भाजपा खड़ी है- पवन साय

 

ब्यूरो चीफ/सरगुजा//   अंबिकापुर , लुंड्रा तथा सीतापुर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन आज प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के मुख्य आतिथ्य, भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सरगुजा संभाग प्रभारी नारायण चंदेल, जिला संगठन प्रभारी ज्योति नंद दुबे के विशिष्ट आतिथ्य तथा भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता में स्थानीय राजमोहिनी भवन में संपन्न हुई। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने मंडलवार पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से वृत्त लिया, इस दौरान कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्होंने कहा कि शक्ति केंद्र तथा बूथ संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है, भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता के साथ पूरा संगठन व भाजपा खड़ी है किसी भी स्थिति में डरने और घबराने की जरूरत नहीं है, हमारा लक्ष्य बहुत बड़ा है और इसकी प्राप्ति के लिए भाजपा का कार्य अनवरत चलता रहेगा।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री व सरगुजा संभाग प्रभारी नारायण चंदेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला समय भाजपा का है तथा हमें मजबूत भारत के लिए भाजपा को मजबूत बनाने की आवश्यकता है, और इसे भाजपा के बूथ के कार्यकर्ता ही बना सकते हैं आगे उन्होंने छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर नकारा साबित हुई है इस सरकार की ना तो नियत सही है और न हीं नीति, कर्ज के बोझ से छत्तीसगढ़ कराह रहा है, जनता त्रस्त है और यह सरकार ढाई ढाई साल के कुर्सी दौड़ फॉर्मूला बनाने में व्यस्त है। आगे उन्होंने 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा व समर्पण कार्यक्रम के माध्यम से मनाने का आह्वान किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस अवसर पर भाजपा जिला संगठन प्रभारी ज्योति नंद दुबे ने कहा कि आने वाले मिशन 2023 में प्रदेश में जो भाजपा की सरकार बनेगी तो उसमें अंबिकापुर लुंड्रा तथा सीतापुर विधानसभा की भागीदारी सुनिश्चित हो इसके लिए हमें संकल्पित वह संगठित होकर कार्य करना पड़ेगा।  इस अवसर पर अपने स्वागत उद्बोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सांगठनिक रूप से बहुत मजबूत, सर्व स्पर्शी एवं सर्वव्यापी संगठन है तभी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। कर्मठ व समर्पित कार्यकर्ताओं के परिश्रम से सरगुजा में निश्चित रूप से फिर से कमल खिलेगा। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने किया तथा आभार प्रदर्शन अंबिकापुर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने किया।

इस कार्यक्रम में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, नेता प्रतिपक्ष नगर पालिक निगम प्रबोधक मिंज, भारत सिंह सिसोदिया,  त्रिलोक कपूर कुशवाहा , राम लखन पैकरा, अंबिकेश केसरी , देवनाथ सिंह पैकरा ,  फुलेश्वरी सिंह,  अरुण सिंह , कर्ता राम गुप्ता, राजकुमार बंसल, विनोद हर्ष , डी के भूरिया, मनोज गुप्ता, आलोक दुबे ,प्रशांत त्रिपाठी,  मधु चौदहा , मंजूषा भगत,  अनिल अग्रवाल , गोपाल राम राजाराम, रोशन गुप्ता, विकास पांडे , राधेश्याम सिंह,  विजय व्यापारी , संतोष दास , रूपेश दुबे,  विद्यानंद मिश्रा,  रामप्रवेश पांडे , अजय प्रताप सिंह , सर्वेश तिवारी,  विश्व विजय तोमर,  अंशुल श्रीवास्तव , विशाल गोस्वामी , वैभव सिंह , चंद्रिका यादव , महेंद्र सिंह , श्रवण दास रजनीश पांडे जमुना यादव , बाल नाथ यादव ,अनिल सिंह, नरेंद्र सिंह,  दिनेश साहू , रज्जू राम, सेतराम बड़ा , अनुज येक्का, रामेश्वर राजवाड़े ,गुरु शरण सिंह ,अखंड विधायक , बंटीश्वर यादव ,अनिल जायसवाल ,अनिल तिवारी ,अभिषेक शर्मा ,संजय सोनी,  रवि जायसवाल, बल्लू शर्मा, दुर्गा शंकर दास, शरद सिन्हा ,निशांत गुप्ता अमित गुप्ता बिंदेश्वरी पैकरा सरजू यादव सहित शक्ति केंद्र के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47