Advertisement

आईपीएस अजय कुमार यादव ने संभाला आईजी का पदभार

आईपीएस अजय कुमार यादव ने संभाला आईजी का पदभार

ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  आईपीएस अजय कुमार यादव वर्ष 2004 के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं, जिन्होंने गुरूवार को सरगुजा आईजी का पदभार ग्रहण किया। आईपीएस अजय कुमार यादव इससे पूर्व पुलिस अधीक्षक के पद पर नारायणपुर, जगदलपुर, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, दुर्ग एवं रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ रहते हुए धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में काम करने के साथ ही शहरी क्षेत्रों में भी सफलतापूर्वक कार्य किये।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

सरगुजा आईजी का पदभाार ग्रहण करते ही उन्होंने अधीनस्थ कार्यालय में पदस्थ सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर उनके शाखाओं के बारे में जानकारी ली तथा पूरी ईमानदारी और निष्ठापूर्वक कार्य करने हेतु प्रेरित किया। आईजी ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के ऊपर अंकुश लगाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में एवं विकासखण्ड स्तर पर भी जन जागरूकता अभियान प्रारंभ किया जाएगा।

इस असवर पर पुलिस अधीक्षक सरगुजा अमित कांबले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक एसएस पैकरा एवं महानिरीक्षक कार्यालय में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारी उपस्थि थे। पदभार ग्रहण करने से पूर्व आईजी अजय कुमार यादव को कार्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05